Assam: महिला पुलिस की सड़क हादसे में मौत के बाद कथित ऑडियो और वीडियो क्लिप वायरल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 19, 2023

नगांव। कई विवादों में फंसी असम पुलिस की एक महिला उपनिरीक्षक की ‘‘सड़क दुर्घटना’’ में मौत के दो दिन बाद उनका एक कथित ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल ऑडियो क्लिप में दावा किया जा रहा है कि पुलिसकर्मी की मौत से पहले सहकर्मियों ने उसे प्रताड़ित किया था। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर एक अन्य व्यक्ति का वीडियो क्लिप भी वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि महिला पुलिस अधिकारी का वाहन सड़क पर खड़ा था और उसे एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस बीच, नगांव की पुलिस अधीक्षक लीना डोले ने जन सेवा के हित में जिले के 148 पुलिस कांस्टेबलों का तबादला कर दिया और उन्हें तुरंत अपनी नयी ड्यूटी ज्वाइन करने को कहा।

प्रमुख खबरें

SSC जारी करेगा GD Constable Result, आधिकारिक वेबसाइट पर आएगी कैटेगरी वाइज Cutoff

ज्ञानेश ब्रो रिजाइन करो...शिवाजी पार्क से CJP का जेल भरो आंदोलन, CM फडणवीस को दिपके ने दी चुनौती

Asian Games 2026: 10वें मिनट का वो गोल, जिसने 44 साल बाद भारत को दिलाया Hockey में गोल्ड

Amarinder Singh Raja Warring ने Rahul Gandhi को सौंपा Punjab Congress अध्यक्ष पद से इस्तीफा