Karnataka CM: सिद्धरमैया के शपथग्रहण में शामिल हो सकते हैं मुख्यमंत्री सोरेन

Hemant Soren
प्रतिरूप फोटो
ANI

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के मुख्य प्रवक्ता एवं महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने पीटीआई/ को बताया कि मुख्यमंत्री सोरेन को सिद्धरमैया के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने का न्योता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से प्राप्त हुआ है।

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के शपथ ग्रहण में शामिल होने कान्योता मिला है और उनके 20 मई को बेंगलुरु में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के मुख्य प्रवक्ता एवं महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने पीटीआई/ को बताया कि मुख्यमंत्री सोरेन को सिद्धरमैया के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने का न्योता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से प्राप्त हुआ है।

इसे भी पढ़ें: Siddaramaiah होंगे Karnataka के अगले मुख्यमंत्री, शिवकुमार उपमुख्यमंत्री; शनिवार को होगा शपथ ग्रहण

उन्होंने कहा, ‘‘पूरी संभावना है कि मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 20 मई को बेंगलुरू जायेंगे।’’ प्रवक्ता ने कर्नाटक में कांग्रेस की शानदार जीत को पूरे में देश में विपक्ष की एकजुटता के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि कर्नाटक के चुनाव परिणामों ने देश में विपक्षी एकजुटता के प्रयासों में नयी उर्जा फूंक दी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़