असम में अफ्रीकन स्वाइन फीवर फैलने के बाद सुअरों की आवाजाही पर प्रतिबंध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 17, 2025

असम सरकार ने राज्य भर में ‘अफ्रीकन स्वाइन फीवर’ (एएसएफ) के मामलों में ‘‘खतरनाक’’ वृद्धि के बीच सुअरों की अंतर-जिला आवाजाही पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

आदेश में कहा गया है कि इस वर्ष जनवरी से राज्य भर में एएसएफ के मामले ‘‘चिंताजनक रूप से बढ़ रहे हैं’’ तथा इस बीमारी के 297 केंद्र सामने आए हैं, जिनमें से सात में अधिक संख्या में मामले सामने आए हैं। ये सात जिले हैं धेमाजी, कामरूप, लखीमपुर, शिवसागर, दरांग, जोरहाट और डिब्रूगढ़।

आदेश के अनुसार, स्थिति को देखते हुए तथा पशुओं में संक्रामक एवं संचारी रोगों की रोकथाम और नियंत्रण अधिनियम, 2009 के प्रावधानों के तहत राज्य में जीवित सुअरों की अंतर-जिला आवाजाही पर तत्काल प्रभाव से और अगली सूचना तक प्रतिबंध लगा दिया गया है, ताकि रोग को और फैलने से रोका जा सके।

प्रमुख खबरें

Love Horoscope For 3 October 2026 | आज का प्रेम राशिफल 3 अक्टूबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Vrindavan में Premanand Maharaj के आश्रम बाहर लापता किशोर के परिजनों का प्रदर्शन

Asian Games 2026 में Ishan Kishan ने पूरा किया 1000 T20I रन का आंकड़ा, बनाया खास रिकॉर्ड

राजनयिक संबंध नहीं रखने वाले देश का पायलट इजराइली उड़ानें संचालित नहीं कर सकता, फिर Omani Co-Pilot कैसे Flydubai Flight में आ गया?