फिल्म Pathaan की रिलीज से पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा ने पूछा शाहरुख खान कौन हैं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 21, 2023

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को पूछा कि शाहरुख कौन हैं। यहां शनिवार को संवाददाताओं के सवाल पर असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि शाहरुख कौन हैं? मैं उनके और उनकी फिल्म के बारे में कुछ नहीं जानता। मीडियाकर्मियों ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा किये गये उस हिंसक विरोध प्रदर्शन को लेकर सवाल किया था जिसमें उन्होंने शहर के नारेंगी स्थित एक सिनेमा घर में शुक्रवार को हंगामा किया था। इस सिनेमाघर में अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ को दिखाया जाना है।

फिल्म ‘पठान’ को एक गाने ‘बेशर्म रंग...’ में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को केसरिया बिकनी में दिखाए जाने के कारण आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। विश्व हिंदू परिषद समेत कई नेताओं ने फिल्म को प्रतिबंधित करने की मांग की है। जब संवाददाताओं ने मुख्यमंत्री को बताया कि खान बॉलीवुड सुपरस्टार हैं, तो शर्मा ने कहा कि राज्य के लोगों को हिंदी के बजाय असमी फिल्मों के प्रति चिंतित होना चाहिए।

प्रमुख खबरें

जब Panchayat के बिनोद और बनराकस से मिले PM Modi, सोशल मीडिया पर वीडियो ने मचाया गदर

जब करियर के शुरुआती दिनों में शादीशुदा को-स्टार को दिल दे बैठी थीं Surveen Chawla, जानिए क्यों अधूरी रह गई Love Story

SBI SCO Recruitment 2026: लॉ मैनेजर के 49 पदों पर निकली भर्ती, अभी Apply Online करें

Assam में Flood का खतरा! Arunachal की बारिश से हाई अलर्ट जारी, 3 लापता