Prabhasakshi NewsRoom: एकदम The Kerala Story वाली कहानी Assam में दोहराई गयी, हिंदू समाज स्तब्ध

By नीरज कुमार दुबे | Jul 27, 2023

फिल्म द केरल स्टोरी में लव जिहाद की शिकार लड़कियों की जो कहानी दिखाई गयी लगभग वैसी ही एक कहानी असम में देखने को मिली है। एक हिंदू लड़की को अपना धर्म छिपा कर बहलाया फुसलाया गया, प्यार के चक्कर में फंसाया गया, नशे की लत लगाकर उसे गर्भवती किया गया, फिर निकाह किया गया, बाद में उसे प्रताड़ित किया जाने लगा, उसने विरोध किया तो उसके समेत उसके माता पिता की हत्या कर दी गयी। इस घटना ने असम सहित देशभर में हिंदू समाज को स्तब्ध कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: असम के तिहरे हत्याकांड के पीछे ‘लव जिहाद’: हिमंत विश्व शर्मा

मुख्यमंत्री ने घटना को बताया लव जिहाद

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने दावा किया है कि गोलाघाट जिले में तिहरे हत्याकांड की हालिया घटना ‘लव-जिहाद’ का परिणाम है। शर्मा ने कहा कि दोषी पर त्वरित अदालत में मुकदमा चलाने के लिए 15 दिन के भीतर आरोपपत्र दाखिल कर दिया जाएगा। शर्मा ने मृतकों के परिजनों से भी मुलाकात की और आश्वासन दिया कि मामले में गहन जांच की जाएगी और दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को बताया, ‘‘पीड़ित परिवार हिंदू है और आरोपी मुसलमान समुदाय से है। उसने पहले फेसबुक में खुद को हिंदू नाम वाला दिखाया....जब जोड़ा कोलकाता फरार हो गया, तब कहा जाता है कि महिला मादक पदार्थ लेने लगी थी।’’ उन्होंने कहा कि सूचना मिली की आरोपी मेकैनिकल इंजीनियर है और उसे नशे की लत है, साथ ही वह प्रतिबंधित पदार्थों की तस्करी में भी शामिल है। मुख्यमंत्री ने दावा किया, ''महिला को सूई के जरिए मादक पदार्थ दिया गया जिसके प्रभाव में आने के बाद उसे गर्भवती कर दिया गया। जब महिला आरोपी के घर पहुंची तो उसे प्रताड़ित किया गया जिसके बाद वह अपने माता-पिता के घर लौट आई।’’ शर्मा ने कहा कि महिला ने उत्पीड़न संबंधी शिकायत दर्ज कराई थी जिसके आधार पर उसके पति को जेल भेजा गया था।

उन्होंने कहा, ''मैं व्यक्तिगत तौर पर ऐसे मामले से चिंतित हूं जिसमें एक महिला को विवाह के लिए प्रेरित करने के वास्ते फेसबुक में धार्मिक पहचान छिपाई गई और अंत में ऐसे हालात पैदा किए गए कि वह लौट नहीं पाई। अगर वह लौट भी आती है तो समाज उसे स्वीकार नहीं करता।’’ ऐसे हालात में वह अपना धर्म परिवर्तित कर लेती है, सब कुछ कुर्बान कर देती है। मुख्यमंत्री ने कहा, ''पूरी जांच की जाएगी और मुझे उम्मीद है कि इसके बाद पूरी जानकारी सामने आ सकेगी....हम कड़ी कार्रवाई करेंगे और किसी को बख्शा नहीं जाएगा।’’ उन्होंने कहा कि पुलिस अगले 15 दिन में आरोपपत्र दाखिल करेगी। बाद में शर्मा ने ट्वीट किया कि असम सरकार यहां के समाज को अपराध मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और संकल्प जताया कि ‘‘कोई अपराधी कानून से बच नहीं पाएगा’’। शर्मा ने कहा, ‘‘मैं अपनी बेटियों से अनुरोध करूंगा कि इतनी आसानी से जान न दें। उन्हें फेसबुक या अन्य सोशल मीडिया मंचों पर आसानी से लोगों से दोस्ती नहीं करनी चाहिए। किसी अलग धर्म के व्यक्ति से शादी करने से पहले गंभीरता से सोचने की जरूरत है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि यह तिहरा हत्याकांड मामला साबित करता है कि ‘द केरल स्टोरी’ में बतायी कहानी झूठी नहीं है। असम के पुलिस महानिदेशक द्वारा दंपति का वैवाहिक प्रमाणपत्र साझा करने के बारे में शर्मा ने कहा कि यह किसी ‘काजी’ ने जारी किया है और इसकी कोई कानूनी वैधता नहीं है क्योंकि यह किसी अदालत में पंजीकृत नहीं है।

असम पुलिस का बयान

इस बीच, असम के पुलिस महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मामले की जांच के संबंध में निर्देशों का पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘हम अपराधियों और उकसाने वालों के खिलाफ ठोस आरोपपत्र सुनिश्चित करेंगे। पिछली जांच में जोड़े गए विवाह प्रमाण पत्र की वैधता सहित पहले के मामलों की जांच में खामियों पर भी ध्यान दिया जाएगा।’’ पुलिस के मुताबिक, आरोपी पहले भी अपनी पत्नी से मारपीट के मामले में जेल जा चुका है और रिहा होने के बाद वह घर आया और फिर से झगड़ा करने लगा था। इसके बाद उसने अपनी पत्नी और सास-ससुर की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने नौ महीने के बेटे के साथ गोलाघाट थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया।

प्रमुख खबरें

अमेरिका में Layoff का दौर जारी, अब Big Four कंपनी KPMG ने 10% पार्टनर्स को निकाला

West Bengal में 92% Voting ने रचा इतिहास, Supreme Court भी शांतिपूर्ण चुनाव से हुआ प्रभावित

Premier League में Transfer को लेकर घमासान, Manchester United में कोच पद पर गहराया संकट

Hardik Pandya की कप्तानी पर Irfan Pathan का बड़ा हमला, बोले- Mumbai Indians को ले डूबे गलत फैसले