असम में घुसपैठ रोधी अभियान के तहत 18 विदेशी नागरिकों को भारत प्रवेश से रोका गया: हिमंत विश्व शर्मा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 30, 2026

गुवाहाटी, 30 जुलाई असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य में घुसपैठ के खिलाफ जारी अभियान के तहत 18 विदेशी नागरिकों को भारत में प्रवेश करने से रोका गया है। शर्मा ने बुधवार रात सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, असम की सुरक्षा और पहचान को कमजोर करने के लिए घुसपैठ की अनुमति नहीं दी जाएगी। हमारी निरंतर कार्रवाई के तहत इन 18 घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए हैं।

बांग्लादेश में 2024 में राजनीतिक उथल-पुथल के बाद असम पुलिस ने कहा था कि राज्य पुलिस बल पड़ोसी देश से भारत में अवैध प्रवेश रोकने के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ मिलकर कानून के तहत सभी आवश्यक कदम उठाएगा।

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच