असम के सीएम हिमंत ने कहा- असम स्किल यूनिवर्सिटी पूर्वोत्तर के युवाओं के कौशल को बढ़ाएगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 07, 2022

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को कहा कि 1,000 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले असम कौशल विश्वविद्यालय से पूर्वोत्तर के युवाओं का कौशल बढ़ेगा। गुवाहाटी से लगभग 70 किलोमीटर दूर दरांग जिला मुख्यालय मंगलदाई में विश्वविद्यालय के लिए भूमि पूजन करते हुए शर्मा ने कहा कि संस्थान असम के जनसांख्यिकीय लाभांश का फायदा उठाएगा, जिनकी बहुत युवा आबादी है।

कौशल विश्वविद्यालय, असम में अपनी तरह का पहला और देश में तीसरा ऐसा संस्थान होगा जो अपने विभिन्न स्कूलों और पाठ्यक्रम के माध्यम से उद्यमिता और नवाचार, जीवन कौशल और तथा डिजाइन एवं रचनात्मकता जैसे विभिन्न क्षेत्रों में कौशल विकास के लिए शिक्षा प्रदान करेगा। इसे एशियाई विकास बैंक द्वारा आंशिक रूप से वित्त पोषित किया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने पिछले साल फरवरी में संस्थान की आधारशिला रखी थी।

हालांकि, विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने दावा किया कि आधारशिला रखना और भूमि पूजन करना समान चीज नहीं है। उन्होंने दावा किया कि पिछले साल आधारशिला रखने से परियोजना की मंजूरी और स्थल के चयन को चिह्नित किया गया था, जबकि वास्तविक निर्माण कार्य भूमि पूजन के बाद शुरू होगा।

प्रमुख खबरें

T20I में 50 छक्के जड़कर Ishan Kishan बने तीसरे खिलाड़ी, Suryakumar Yadav की सूची में एंट्री

Delhi में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, Metro स्टेशन बंद होने पर Supreme Court ने जताई चिंता

Sanju Samson के 82 रन से भारत ने West Indies के खिलाफ बनाया 249 रन का रिकॉर्ड स्कोर

Shanghai Masters से Novak Djokovic बाहर, Ben Shelton और Hubert Hurkacz जीते