असम के मुख्यमंत्री पुलिस का ‘दुरुपयोग’ कर रहे हैं : गौरव गोगोई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 16, 2025

कांग्रेस की असम इकाई के प्रवक्ता रीतम सिंह की शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हुई गिरफ्तारी के बाद पार्टी नेता गौरव गोगोई ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा राज्य पुलिस बल का ‘दुरुपयोग’ कर रहे हैं। उ

उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री असम में एक पुलिस अकादमी का उद्घाटन करने आए हैं। गोगोई ने कहा, “मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या उन्हें (अमित शाह को) मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा सरकार में पुलिस के दुरुपयोग के बारे में पता है। क्या गृह मंत्री अमित शाह को पता है कि कुछ दिन पहले भाजपा के गुंडों ने असम के दो कांस्टेबलों की दिनदहाड़े बेरहमी से पिटाई की थी और फिर भी उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया।”

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ‘पुलिस को अवैध गतिविधियों को अपनाने के लिए मजबूर कर रहे हैं, जो कानून और उच्च न्यायालय के विपरीत हैं’। उन्होंने कहा, “हिमंत विश्व शर्मा की राजनीतिक मंशा से पुलिस अधिकारियों का ‘ट्रैक रिकॉर्ड’ खराब हो रहा है। जनता देख रही है।”

लखीमपुर के पुलिस अधीक्षक मिहिरजीत गायन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सिंह को दो दिन पहले ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के लिए भाजपा विधायक मानब डेका की पत्नी की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया था।

उन्होंने बताया, “हमने उन्हें कानून की प्रासंगिक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है। उन्हें अब लखीमपुर लाया जा रहा है।” सिंह ने 13 मार्च को ‘एक्स’ पर पोस्ट किया था, जिसमें वर्ष 2021 में धेमाजी जिले में दुष्कर्म के एक मामले में अदालत द्वारा तीन लोगों को दोषी ठहराए जाने की खबर का जिक्र था।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद