असम के मुख्यमंत्री ने नगांव में 50 करोड़ रुपये के जोंगल बलाहू पर्यटन केंद्र की आधारशिला रखी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 03, 2023

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को नगांव जिले में 50 करोड़ रुपये की लागत से तिवा राजा जोंगल बलाहू के नाम पर एक पर्यटन केंद्र के निर्माण की आधारशिला रखी। राहा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शर्मा ने असम की सांस्कृतिक पच्चीकारी को समृद्ध करने की दिशा में अत्यधिक योगदान देने के लिए तिवा समुदाय के प्रयासों की सराहना की। जोंगल बलाहू प्राचीर में केंद्र के शिलान्यास समारोह के बाद उन्होंने कहा कि यह केंद्र एक समावेशी समाज के निर्माण में समुदाय की भूमिका पर प्रकाश डालने में मदद करेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘नाबार्ड द्वारा वित्त पोषित 50 करोड़ रुपये की परियोजना में साइकिल और ईवी ट्रैक, हैंगिंग ब्रिज, एम्फीथिएटर और संग्रहालय शामिल होंगे।’’ मुख्यमंत्री ने जोंगल बलाहू पर्यटन स्थल तक दो लेन की सड़क विकसित करने में भी जन सहयोग मांगा। बाद में दिन में, उन्होंने तिनसुकिया जिले के डिगबोई में एक पर्यटन उत्सव में भाग लिया और नाजीरेटिंग तमुली पर्यटन सर्किट के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए तीन करोड़ रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा, ‘‘अरुणाचल प्रदेश में तवांग उत्सव और मेघालय में चेरी ब्लॉसम उत्सव की तरह ही असम सरकार ने नाजीरेटिंग तामुली पर्यटन उत्सव को राज्य के सबसे लोकप्रिय पर्यटन आयोजनों में से एक के तौर पर विकसित करने की योजना बनाई है।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद