असम में मुख्यमंत्री ने ‘अप्राकृतिक मृत्यु’ के बंद मामलों की दोबारा जांच के आदेश दिए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 12, 2022

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने पुलिस को पिछले एक साल में राज्य में हुई ‘‘अप्राकृतिक मृत्यु’’ के सभी मामलों की फिर से जांच करने का आदेश दिया है। शर्मा ने कहा कि दरांग जिले की घटना सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत और आरोपियों के साथ उनके गठजोड़ को उजागर करती है जिसमें जिले में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार और हत्या के एक आरोपी को बचाने के लिए मजिस्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक और सरकारी चिकित्सक को गिरफ्तार किया गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘क्षेत्र के संबंधित पुलिस निरीक्षक और पुलिस उपमहानिरीक्षक अपराध स्थल का दौरा करेंगे और जांच से संतुष्ट होंगे। जब तक वह संतुष्ट नहीं होंगे, मामले की जांच बंद नहीं होगी।’’ यह पूछे जाने पर कि कितने मामले फिर से खोले जाएंगे, मुख्यमंत्री ने कहा कि जिलों से रिपोर्ट आने के बाद ही सही सटीक संख्या का पता चलेगा। शर्मा ने कहा कि एक आम आदमी 15 साल पुराने मामलों की भी दोबारा जांच की मांग कर सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर अतीत में कुछ हुआ था और आप जांच से संतुष्ट नहीं थे, तो आप अब पुलिस से भी संपर्क कर सकते हैं। आपराधिक मामलों की कोई समय सीमा नहीं होती है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार घरेलू नौकरों के रोजगार के संबंध में एक ‘‘मजबूत’’ मानक संचालन प्रक्रिया या मौजूदा कानूनों में संशोधन करने पर विचार कर रही है क्योंकि उन्हें प्रताड़ित करने और अत्यधिक क्रूरता के मामले समय-समय पर सामने आते रहते हैं।

प्रमुख खबरें

T20I में 50 छक्के जड़कर Ishan Kishan बने तीसरे खिलाड़ी, Suryakumar Yadav की सूची में एंट्री

Delhi में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, Metro स्टेशन बंद होने पर Supreme Court ने जताई चिंता

Sanju Samson के 82 रन से भारत ने West Indies के खिलाफ बनाया 249 रन का रिकॉर्ड स्कोर

Shanghai Masters से Novak Djokovic बाहर, Ben Shelton और Hubert Hurkacz जीते