13 साल की नाबालिग की अप्राकृतिक मौत के बाद घर पहुंचे CM हिमंता, SP समेत 3 ऑफिसर हुए सस्पेंड

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 13, 2022

तेजपुर (असम)।असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने एक किशोरी की अप्राकृतिक मृत्यु के मामले में दर्रांग जिले के तीन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों पर लगाए गए कर्तव्य में लापरवाही के आरोपों के बाद शुक्रवार को उनके निलंबन का आदेश दिया।

इसे भी पढ़ें: RSS ने अपने सोशल मीडिया खातों की ‘प्रोफाइल’ बदलकर तिरंगा लगाया

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि मुख्यमंत्री ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने का आदेश दिया है। घरेलू सेविका के रूप में काम करने वाली 13 साल की लड़की जून में दर्रांग जिले के धुला इलाके में एक घर में कथित रूप से फांसी के फंदे पर मृत अवस्था में मिली थी।

लड़की के परिवार ने पुलिस पर मामले की जांच सही से नहीं करने का आरोप लगाया था। शर्मा ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक समेत तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।

प्रमुख खबरें

Indian team के चयन से पहले लखनऊ और मुंबई के मुकाबले में नजरें KL Rahul पर

America में तीन पुलिस अधिकारियों पर गोली चलाने वाले संदिग्ध को मार गिराया गया

India T20 World Cup Squad: चंद घंटों का इंतजार और.. टी20 वर्ल्ड कप के लिए हो सकता है टीम इंडिया का ऐलान

LokSabha Election 2024: सपा के पांच यादव प्रत्याशी मैदान में, कुनबे से बाहर का कोई नहीं