America में तीन पुलिस अधिकारियों पर गोली चलाने वाले संदिग्ध को मार गिराया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 29, 2024

अमेरिका में लुइसियाना के तीन पुलिस अधिकारी एक संदिग्ध हमलावर के साथ मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गए। बाद में पुलिस के एक निशानेबाज (शार्पशूटर) ने संदिग्ध को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गयी।

‘डब्ल्यूजीएनओ-टीवी’ के मुताबिक, शेरिफ जोसेफ लोपिंतो ने बताया कि जेफरसन पेरिश शेरिफ के कार्यालय के एक स्नाइपर ने केन्नेर में एक घर में संदिग्ध को मार गिराया। उसने घर में घुसने का प्रयास कर रहे तीन पुलिस अधिकारियों पर गोली चलायी थी।

केन्नेर के पुलिस प्रमुख कीथ कॉनले ने कहा कि घायल अधिकारियों को न्यू ओर्लीन्स से करीब 25 किलोमीटर पश्चिम में केन्नेर में रविवार को सुबह गोली लगने के बाद एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। केन्नेर के पुलिस प्रवक्ता कैप्टन माइकल चुनिंगम ने बताया कि संदिग्ध हमलावर रविवार को हुई गोलीबारी की एक घटना में वांछित था जिसमें दो लोग घायल हो गए थे।

प्रमुख खबरें

ठाणे में खतरनाक इमारत का एक हिस्सा गिरा; छह लोगों को सुरक्षित बचाया गया

Thane में खतरनाक इमारत का एक हिस्सा गिरा; छह लोगों को सुरक्षित बचाया गया

Bengal Governor के खिलाफ यौन उत्पीड़न की नृत्यांगना की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट सौंपी

Delhi के मॉल में ‘सीवर लाइन’ की सफाई करते समय एक व्यक्ति की मौत