एक इको-सिस्टम ने भारतीय रीति-रिवाजों के इतिहास को किया सेंसर, असम CM ने सेंगोल को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

By अभिनय आकाश | May 25, 2023

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने नई संसद में स्पीकर की सीट के पास स्थापित होने वाले पांच फीट लंबे राजदंड को 'वॉकिंग स्टिक' के रूप में "रिलीगेट" करके हिंदू परंपराओं के प्रति उपेक्षा प्रदर्शित की है। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की अहम भूमिका है। औपचारिक राजदंड को तत्कालीन गवर्नर-जनरल लॉर्ड माउंटबेटन ने अगस्त 1947 में अंग्रेजों से भारत में सत्ता के हस्तांतरण के प्रतीक के रूप में नेहरू को सौंप दिया था। इसे इलाहाबाद संग्रहालय की नेहरू गैलरी में रखा गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब उसी सेंगोल को 28 मई को रिसीव करेंगे और नए संसद भवन में स्थापित करेंगे।

इसे भी पढ़ें: Assam और Meghalaya के मुख्यमंत्री बुधवार को सीमा विवाद पर चर्चा करेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को एक प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने सेंगोल को "अमृत काल" के राष्ट्रीय प्रतीक के रूप में अपनाने का निर्णय लिया। संसद का नया भवन 1947 में एक समान घटना का गवाह बनेगा, जिसमें अधीनम (पुजारी) समारोह को दोहराएंगे और पीएम मोदी को सेनगोल प्रदान करेंगे।

प्रमुख खबरें

Venezuela में ONGC के लिए खुला कमाई का रास्ता, US Sanctions हटने के बाद भारत की Crude Oil सप्लाई में होगा बड़ा सुधार

Middle East Crisis के बीच India का बड़ा कदम, LPG Shortage रोकने को पहली बार Refineries के लिए तय हुए उत्पादन लक्ष्य

NTA Big Decision: तीन विषयों की UGC-NET परीक्षा 9-10 सितंबर को दोबारा होगी, अभ्यर्थियों को नहीं देनी होगी Extra Fees

Steve Smith ने 42 टेस्ट पहले ही तोड़ा Joe Root का दबदबा, मगर Bangladesh के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया पर हार का साया