असम कांग्रेस प्रमुख गौरव गोगोई ने जुबिन गर्ग के मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 22, 2025

असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने दिवंगत गायक जुबिन गर्ग के मूल्यों को बनाए रखने और उनकी रक्षा करने का शुक्रवार को संकल्प लिया।

उन्होंने लिखा, “आज से, मैं असम के लोगों का चौकीदार बनूंगा। शांति और सद्भाव मेरे ‘बोर असोम’ (ग्रेटर असम) की नींव होगी। मैं मानवतावादी रहूंगा और सभी जाति, पंथ एवं धर्म के लोगों के प्रति समान सम्मान दिखाऊंगा।”

गोगोई ने “समाज में डर, घृणा और विभाजन फैलाने वाली जातिवादी एवं सांप्रदायिक ताकतों” का विरोध करने का भी संकल्प लिया। उन्होंने कहा, “मैं असम के हितों से जुड़े किसी भी मुद्दे को लेकर बिना किसी डर के अपनी आवाज उठाऊंगा। मैं असम के पेड़ों, पहाड़ियों, नदियों और वन्यजीवों की रक्षा करूंगा। मैं हमेशा गरीबों और वंचितों का समर्थन करूंगा।

प्रमुख खबरें

IIT Indore अध्ययन: विरोध स्थलों की दूरी और पहुंच तय करती है लोकतांत्रिक प्रदर्शनों का असर

Jayant Chaudhary ने Delhi में जारी प्रदर्शनों पर उठाया सवाल, पुलिस सुरक्षा का किया बचाव

राजस्थान में कथित पुलिस ज्यादती के खिलाफ कॉजपा 10 दिन में करेगी बड़ा आंदोलन

MP Voter List: मतदाता बनने के लिए उमड़े युवा, Form 6 के मिले 4 लाख से अधिक आवेदन