असम में बाढ़ को मानवजनित आपदा बताते हुए कांग्रेस ने गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 30, 2026

गुवाहाटी, 29 जुलाई कांग्रेस की असम इकाई ने बुधवार को आरोप लगाया कि राज्य के पूर्वी जिलों में आई विनाशकारी बाढ़ से उत्पन्न हालात सरकार द्वारा अदालत की ओर से जारी न्यायिक निर्देशों का लगातार उल्लंघन किए जाने का नतीजा हैं। पार्टी ने इस संबंध में गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर दखल देने का अनुरोध किया है। कांग्रेस ने दावा किया कि यह बाढ़ ‘‘मानवजनित आपदा है।’’ असम में बाढ़ से अब तक 78 लोगों की मौत हुई है और सात जिलों में 3,00,031 से अधिक लोग प्रभावित हैं।

बयान में कहा गया है, ‘‘प्रशासनिक लापरवाही के कारण इन न्यायिक निर्देशों को कभी लागू नहीं किया गया। बिना नियम-कानून वाले मशीनी खनन ने नदियों की प्राकृतिक सुरक्षा-व्यवस्था को नष्ट कर दिया, जिससे शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट जिलों में भीषण बाढ़ आई।

प्रमुख खबरें

मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू, 21 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी, प्रशांत किशोर समेत 26 उम्मीदवार मैदान में

सांसदों की संख्या बढ़ाने के बजाय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाए सरकार: उद्धव ठाकरे

वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास ने न्यूयॉर्क टाइम्स के शीर्षक को गलत बताते हुए कहा कि पाकिस्तानी कश्मीर जैसी कोई चीज नहीं है