Assam delimitation: 11 पार्टियों ने EC को लिखा पत्र, 2001 की जनगणना के इस्तेमाल पर उठाए सवाल

By अभिनय आकाश | Jul 07, 2023

कांग्रेस सहित असम के ग्यारह विपक्षी दलों ने राज्य में किए जा रहे परिसीमन अभ्यास के खिलाफ चुनाव आयोग को एक ज्ञापन सौंपा है, और इस मामले पर व्यापक परामर्श की मांग की है। 11 पार्टियों के नेताओं ने परिसीमन प्रक्रिया पर अपने सामूहिक विरोध पर एक अभ्यावेदन साझा करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। उन्होंने चुनाव आयोग को अपना ज्ञापन देने से पहले शुक्रवार को जंतर-मंतर पर धरना दिया।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका ने मणिपुर को लेकर की मदद की पेशकश,भड़के कांग्रेस नेता मनीष तिवारी, कहा- ऐसा बयान कभी नहीं सुना

20 जून को जारी एक मसौदा परिसीमन दस्तावेज़ में, चुनाव आयोग ने असम में विधानसभा सीटों की संख्या 126 और लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या 14 बरकरार रखते हुए - विधानसभा और लोकसभा दोनों, अधिकांश निर्वाचन क्षेत्रों की भौगोलिक सीमाओं में बदलाव का संकेत दिया। इसका मतलब है कि कई सीटें अब खत्म हो सकती हैं, जबकि नई सीटें तैयार की गई हैं। मसौदा दस्तावेज सामने आने के बाद राज्य में विपक्षी दलों के साथ-साथ भाजपा के सहयोगियों ने भी विरोध प्रदर्शन किया। चुनाव आयोग को लिखे अपने पत्र में 11 विपक्षी दलों ने कहा कि वे परिसीमन का विरोध करने के कारणों का विवरण देते हुए पहले ही चुनाव आयोग को कई ज्ञापन सौंप चुके हैं। इसने चुनाव आयोग से इस मामले पर बहुत गहनता से विचार करने और उनके द्वारा प्रस्तुत तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया।

प्रमुख खबरें

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार

Larsen & Toubro को Middle East में मिला ₹15,000 करोड़ का Mega Project, बढ़ेगी कंपनी की ताकत