Assam Election: CM हिमंता का बड़ा चुनावी दांव, BJP की सरकार बनने पर मुफ्त चीनी-दाल

By अंकित सिंह | Jan 08, 2026

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने वादा किया कि अगर भाजपा लगातार तीसरी बार सत्ता में आती है, तो राशन कार्ड धारकों को चीनी, दाल और नमक मुफ्त वितरित किए जाएंगे। यह वादा चुनाव से पहले राज्य सरकार के कल्याणकारी प्रयासों को और भी मजबूत करता है। धेमाजी में एक आधिकारिक रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जनवरी से राशन कार्ड धारकों को एक किलोग्राम दाल, चीनी और नमक 100 रुपये में मिलेगा।

एक आधिकारिक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 15 फरवरी तक असम गण परिषद (एजीपी) और राजग के अन्य छोटे सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे सकती है। पिछले महीने शर्मा ने कहा था कि मौजूदा राजग सहयोगियों के साथ गठबंधन को अंतिम रूप देने का काम 15 जनवरी तक पूरा होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमारे सीट बंटवारे और गठबंधन से संबंधित अन्य विवरण 15 फरवरी तक तय हो जाएंगे। कल रात, मैं केंद्रीय गृह मंत्री से मिलने गया था और इस पर चर्चा की। बैठक के दौरान हाग्रामा मोहिलारी (बीपीएफ प्रमुख) भी मेरे साथ थे।’’ 

इसे भी पढ़ें: पूर्व केंद्रीय मंत्री पुरकायस्थ ने असम की प्रगति के लिए प्रयास किए: President Murmu

उन्होंने बताया कि इस बैठक से पहले यूपीपीएल अध्यक्ष प्रमोद बोरो ने भी शाह से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री मंगलवार को विशेष विमान से दिल्ली पहुंचे और बुधवार सुबह लौट आए। सरमा ने कहा, ‘‘कल मेरी एजीपी अध्यक्ष अतुल बोरा से लंबी बातचीत हुई। हमारी बातचीत जारी है। हम सौहार्दपूर्ण ढंग से सीट बंटवारे के समझौते पर सहमति बना लेंगे और इसमें कोई समस्या नहीं होगी।’’ 

प्रमुख खबरें

Pakistan: PTI के प्रदर्शन से पहले Imran Khan की दो और बहनें हिरासत में, कोट लखपत जेल भेजी गईं

Sangrur में व्यक्ति के आत्महत्या प्रयास के बाद Punjab में मादक पदार्थों पर सियासी तकरार

Maharashtra: युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने के लिए CM Devendra Fadnavis ने शुरू की नई नीति

Starbucks चेन्नई में खोलेगी Global Capability Center, 800 लोगों को मिलेगा रोजगार