पूर्व केंद्रीय मंत्री पुरकायस्थ ने असम की प्रगति के लिए प्रयास किए: President Murmu

ANI
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Jan 8 2026 7:38AM
मुर्मू ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘वरिष्ठ नेता श्री कबींद्र पुरकायस्थ जी के निधन से दुखी हूं। संसद सदस्य और केंद्रीय मंत्री के रूप में उन्होंने समर्पण और ईमानदारी से जनता की सेवा की।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री कबींद्र पुरकायस्थ के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने असम की प्रगति के लिए प्रयास किए। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कबींद्र पुरकायस्थ का बुधवार को सिलचर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में वृद्धावस्था संबंधी समस्याओं के कारण निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे।
मुर्मू ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘वरिष्ठ नेता श्री कबींद्र पुरकायस्थ जी के निधन से दुखी हूं। संसद सदस्य और केंद्रीय मंत्री के रूप में उन्होंने समर्पण और ईमानदारी से जनता की सेवा की।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़















