Assam Elections: खुद मैदान में उतरे AIUDF चीफ Badruddin Ajmal, बिन्नाकंडी से लड़ेंगे चुनाव

By अंकित सिंह | Mar 17, 2026

ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) ने आगामी असम चुनावों के लिए उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने राज्य भर की 12 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। प्रमुख नामों में पार्टी प्रमुख बदरुद्दीन अजमल को बिन्नाकंडी विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। इसी के साथ एआईयूडीएफ नौ अप्रैल को होने वाले 126 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए अपने 21 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। इससे पहले पार्टी ने नौ मार्च को नौ उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। 

एआईयूडीएफ ने अपनी पहली सूची में अपने तीन मौजूदा विधायकों - अमीनुल इस्लाम (वरिष्ठ), हाफिज रफीकुल इस्लाम और निजानुर रहमान को क्रमशः रूपाहीहाट, मंडिया और गौरीपुर निर्वाचन क्षेत्रों से फिर से उतारने की घोषणा की थी। एआईयूडीएफ किसी भी विपक्षी गठबंधन का हिस्सा नहीं है। हालांकि, पार्टी ने कांग्रेस नीत गठबंधन में शामिल होने की कोशिश की थी। अजमल ने पूर्व में कहा था कि उनकी पार्टी आगामी चुनावों में 25-30 सीट पर चुनाव लड़ेगी। मौजदा विधानसभा में एआईयूडीएफ के 15 सदस्य हैं।

इसे भी पढ़ें: निष्पक्ष चुनाव की तैयारी! Assam में 5 नए SSP तैनात, रिटायर्ड IAS को मिली विशेष पर्यवेक्षक की कमान

कांग्रेस ने शनिवार (14 मार्च) को 23 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की, जबकि पूर्वोत्तर राज्य में गठबंधन सहयोगियों के लिए 15 निर्वाचन क्षेत्र खाली रखे, जहां अप्रैल में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस नवीनतम घोषणा के साथ, पार्टी ने अब तक 126 सदस्यीय असम विधानसभा के लिए 65 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी सूची के अनुसार, नूरुल इस्लाम श्रीजनग्राम से, अब्दुल खालिक मांडिया से, रकीबुद्दीन अहमद चमारिया से, डेविड फुकन तिनसुकिया से और बिपुल गोगोई तिनखोंग से चुनाव लड़ेंगे। 

प्रमुख खबरें

Noida Metro में बना नया कीर्तिमान, 23 अक्टूबर को 1.05 लाख यात्रियों ने किया सफर

MP CM Mohan Yadav ने Dhar में 2,388 करोड़ रुपये की Irrigation Project शुरू की

ED ने Mumbai Airport से वकील को पकड़ा, 28000 करोड़ के साइबर फ्रॉड में कार्रवाई

France में महंगाई और शिक्षा के मुद्दे पर बड़ा मार्च, पेरिस में पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले