Assam Floods | असम की मदद के लिए केंद्र सरकार ने बढ़ाया हाथ, 324 करोड़ रुपये की अग्रिम राशि जारी की

By रेनू तिवारी | May 27, 2022

असम मानसून आने के पहले हुई भारी बारिश का प्रकोप झेल रहा है। राज्य के 29 जिलों में बाढ़ से हालात काफी खराब है। धीरे-धीरे स्थिति को सुधारने की कोशिशे जारी हैं लेकिन बाढ़ से 5.61 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। इस दौरान बाढ़ से अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी हैं जिसमें बच्चे भी शामिल हैं। बृहस्पतिवार को बाढ़ के कारण एक बच्चे सहित दो और लोगों की मौत हो गई। सहायता के लिए केंद्र ने राज्य को एसडीआरएफ से 324 करोड़ रुपये की अग्रिम राशि जारी की है। 

इसे भी पढ़ें: खिलाड़ियों को बाहर निकालकर स्टेडियम में कुत्ता टहलाने वाले IAS मियां बीवी के खिलाफ कड़ा एक्शन! HM ने किया ट्रांसफर

गृह मंत्रालय (एमएचए) की एक अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम (आईएमसीटी) बाढ़ और भूस्खलन के कारण नुकसान के आकलन के लिए 26 मई से 29 मई तक असम के अपने निर्धारित क्षेत्र के दौरे के तहत गुवाहाटी पहुंची। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने कहा कि आईएमसीटी टीम ने राजस्व और आपदा प्रबंधन और असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अधिकारियों के साथ 26 मई से 29 मई, 2022 तक नुकसान के आकलन के लिए असम के अपने निर्धारित क्षेत्र के दौरे के तहत बातचीत की। 

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की दैनिक रिपोर्ट के अनुसार, कामरुप और नौगांव के राहा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। इस साल राज्य में बाढ़ और भूस्खलनों से मरने वालों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। प्राधिकरण ने बताया कि कछार, दिमा हसाओ, हैलीकांडी, होजाई, कार्बी आंगलोंग, वेस्ट मोरीगांव और नौगांव जिलों में बाढ़ से 5,61,100 से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। बाढ़ से सबसे ज्यादा नौगांव प्रभावित है जहां 3.68 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ की चपेट में आए हैं। वही कछार जिले में करीब 1.5 लाख और मोरीगांव में 41,000 से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

प्रमुख खबरें

Yogi Adityanath बोले राज्यसभा चुनाव से तय हुआ यूपी का नतीजा, 80-20 की लड़ाई फिर शुरू

Kiara Advani और Sidharth Malhotra फिर बनेंगे माता-पिता, सोशल मीडिया पर दी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर की

Sujit Kalkal 2028 Olympics के लिए ग्राउंड गेम और डिफेंस पर बढ़ा रहे हैं ध्यान

सऊदी में पाकिस्तानी सेना की एंट्री, भड़के हूतियों ने दहला डाला पूरा देश!