असम सरकार ने साल भर भूपेन हजारिका की जन्म शताब्दी मनाने की घोषणा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 13, 2025

असम सरकार ने विख्यात गीतकार एवं संगीतकार भूपेन हजारिका की जन्म शताब्दी को मनाने के लिए आठ सितंबर से साल भर तक आयोजित किए जाने वाले समारोह की घोषणा की।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत रत्न भूपेन हजारिका की जन्म शताब्दी का जश्न मनाने के लिए कैबिनेट ने आठ सितंबर 2025 से आठ सितंबर 2026 तक एक साल तक चलने वाले समारोह के आयोजन को मंजूरी दी है।’’

शर्मा ने कहा कि समारोह की योजना बनाने के लिए उनकी अध्यक्षता में 50 सदस्यीय समिति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा किपूर्वोत्तर के दूसरे सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी समिति का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि उद्घाटन तथा समापन समारोह गुवाहाटी या नयी दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे और प्रधानमंत्री तथा राष्ट्रपति को निमंत्रण भेजे जाएंगे। अरुणाचल प्रदेश, कोलकाता और मुंबई में भी स्मृति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अरुणाचल प्रदेश में हजारिका ने अपने जीवन के शुरुआती साल बिताए थे जबकि वह काफी समय तक कोलकाता में भी रहे थे। मुंबई में उन्होंने अपने अंतिम वर्ष बिताए थे।

प्रमुख खबरें

IPL 2026 SRH vs DC: केएल राहुल रचेंगे इतिहास! ये काम करने पर एमएस धोनी को पछाड़ देंगे

रितेश-जेनेलिया के नक्शेकदम पर बड़ा बेटा: फिल्म राजा शिवाजी के ट्रेलर में दिखी राहिल देशमुख की झलक

सांसदों के अपमान पर सियासी घमासान, PM Modi के खिलाफ Lok Sabha में विशेषाधिकार हनन नोटिस

Alia Bhatt की AI तस्वीरों का पाकिस्तानी ब्रांड ने किया इस्तेमाल, भड़के फैंस बोले- ये कानूनी मुसीबत बुला रहे हैं