Nepal Flood में फंसे असम के लोगों की मदद में जुटी सरकार: Himanta Biswa Sarma

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 28, 2026

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ के कारण फंसे राज्य के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें वापस लाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने राज्य से लापता लोगों की संख्या का कोई उल्लेख नहीं किया। शर्मा ने बृहस्पतिवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “हमें नेपाल में बाढ़ में असम के लोगों के फंसे होने की जानकारी है।

अब तक प्रभावित विभिन्न इलाकों से 1,545 घायल और फंसे लोगों को बचाया गया है। इनमें से 84 लोगों का काठमांडू के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नेपाल पुलिस के एक बयान में कहा गया कि इस त्रासद घटना के बाद तीसरे दिन भी तलाश और बचाव अभियान जारी है।

अभियान में नेपाली सेना के 2,391 जवानों समेत कुल 7,451 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। नेपाल-तिब्बत सीमा के पास ग्लेशियर के ढहने से आई बर्फ और चट्टानों के कारण बुधवार को पानी, कीचड़ और मलबा तेज बहाव से मध्य नेपाल के निचले इलाकों की ओर बह निकला। इससे कस्बों और गांवों में भारी तबाही हुई तथा घर, वाहन, सड़कें और पुल बह गए।

इसके अलावा जलविद्युत परियोजनाओं को भी नुकसान पहुंचा।

प्रमुख खबरें

Nepal Glacier टूटने से Tibet सीमा पर मची भारी तबाही, China ने जारी किया आकलन

Mumbai में Auto Taxi चालकों को मराठी सीखने के लिए मिली 1 साल की राहत, टली कार्रवाई

Javelin Missile खरीदेगा भारत, US के साथ आधुनिक एंटी टैंक सिस्टम का हुआ समझौता

Tibet में फंसे Maharashtra के 37 तीर्थयात्री Kathmandu रवाना, CM Fadnavis ने की मदद