असम सरकार ने बाढ़ पीड़ितों के परिजनों के लिए मुआवजा नियम किए आसान, मिलेगी अतिरिक्त सहायता

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 29, 2026

गुवाहाटी, 28 जुलाई असम सरकार ने मंगलवार को घोषणा की कि वह इस वर्ष बाढ़ में मारे गए या लापता हुए लोगों के परिजन को अनुग्रह राशि देने के नियमों में ढील देगी। उसने कहा कि मृतकों के परिजन को पांच-पांच लाख रुपये का अतिरिक्त मुआवजा दिया जाएगा। सरकार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में प्राप्त दान राशि से बाढ़ के कारण बुरी तरह प्रभावित परिवारों और छात्रों को अंतरिम आर्थिक सहायता देने का भी फैसला लिया।

शर्मा ने कहा, ‘‘मैंने सुबह जिला आयुक्तों से बात की और लगभग एक लाख परिवारों को इस अंतरिम राहत की जरूरत होगी, जिसे उनके बैंक खातों में हस्तांरित किया जाएगा।’’ उन्होंने कहा कि इन चार जिलों के ‘अरुणोदय’ लाभार्थियों को अगस्त महीने में सामान्य 1,250 रुपये की जगह 2,500 रुपये दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके कारण राज्य के अन्य हिस्सों के लाभार्थियों को दी जाने वाली राशि में कुछ कमी आएगी। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पूरा यकीन है कि अन्य क्षेत्रों के लोगों को एक बार की मामूली कटौती से कोई आपत्ति नहीं होगी।’’ शर्मा ने कहा कि शिवसागर और चराइदेव के छात्रों के लिए सरकार एक बार फिर मुफ्त स्कूल वर्दी और पाठ्यपुस्तकों के लिए सहायता देगी।

इन दो जिलों में उच्च माध्यमिक, स्नातक और स्नातकोत्तर के छात्रों को यह आर्थिक सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि शैक्षणिक अंकपत्रों की डुप्लीकेट प्रति जारी करने के लिए लगने वाले शुल्क को भी माफ करने का फैसला लिया गया है।

प्रमुख खबरें

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का ऐलान, दुर्गा पूजा से पहले कर्मचारियों को मिलेगा 20 प्रतिशत अतिरिक्त डीए

छात्रों पर बल प्रयोग कर सरकार ने गांधी जी के विचारों को कफन पहनाया: डिंपल यादव

दिल्ली पुलिस के विशेष अभियान में 12 कथित साइबर अपराधी गिरफ्तार, छह प्राथमिकियां दर्ज

राष्ट्रमंडल खेल: हरजिंदर कौर ने भारोत्तोलन में जीता रजत पदक, भारत को दिलाया सातवां पदक