दिल्ली पुलिस के विशेष अभियान में 12 कथित साइबर अपराधी गिरफ्तार, छह प्राथमिकियां दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 29, 2026

नयी दिल्ली, 28 जुलाई दिल्ली पुलिस ने पश्चिमी जिले में 24 घंटे के एक खास अभियान के बाद 12 कथित साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया और छह प्राथमिकी दर्ज कीं। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह अभियान उन गिरोह को ध्वस्त करने पर केंद्रित था, जो कथित तौर पर साइबर धोखाधड़ी से मिली रकम को पहले ‘म्यूल’ (कमीशन पर मिलने वाले) बैंक खातों में मंगवाते थे और फिर शहर भर के एटीएम से निकाल लेते थे।

आरोप है कि ये सभी म्यूल खाते उपलब्ध कराने वाले, खाते एकत्र करने वाले, कमीशन एजेंट, नकदी संभालने वाले और फर्जी कॉल सेंटर संचालक के रूप में काम कर रहे थे। अधिकारी ने कहा कि इस अभियान में छह अलग-अलग मामलों का खुलासा हुआ। इनमें छात्रवृत्ति धोखाधड़ी, फर्जी ऋण धोखाधड़ी, निवेश धोखाधड़ी, नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी और बेंगलुरु से जुड़े कई करोड़ रुपये के ‘डिजिटल अरेस्ट’ धोखाधड़ी शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Gurugram के Chintels Paradiso Tower-J को गिराने की मंजूरी अभी बाकी, DTCP करेगा फैसला

AIIMS Jodhpur के शौचालय में पीजी छात्र मृत मिला, पुलिस को खुदकुशी का शक

Odisha Vigilance ने Bargarh में पंचायत अधिकारी के ठिकानों पर की छापेमारी, मिले 35 प्लॉट और दो भवन

MK Stalin ने मद्रास उच्च न्यायालय में आधव अर्जुन के मानहानि केस को नकारा