बाल विवाह से लड़कियों को बचाने के लिए असम सरकार का तैयार किया बड़ा प्लान, सीएम ने दी पूरी जानकारी

By अंकित सिंह | Jun 12, 2024

राज्य में बाल विवाह के खिलाफ कार्रवाई में, असम सरकार ने बुधवार को छात्राओं को हर महीने मौद्रिक लाभ प्रदान करने की एक योजना को मंजूरी दी। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने इसकी घोषणा की। हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि असम सरकार ने आज लड़कियों की कम उम्र में शादी के खिलाफ लड़ने और उन्हें स्नातकोत्तर स्तर तक अपनी शिक्षा जारी रखने के लिए प्रेरित करने के लिए एक अनूठी योजना की घोषणा की है। इस योजना के तहत हायर सेकेंडरी, प्रथम और द्वितीय वर्ष यानी 11वीं और 12वीं कक्षा में दाखिला लेने वाली छात्रा को सरकार की ओर से 1,000 रुपये मासिक वजीफा मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: Uma Bharti की ‘लोकेशन’ जानने के लिए पाकिस्तान और दुबई से आयी ‘कॉल’, पुलिस जांच शुरू

अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री निजुत मोइना (एमएमएनएम) नामक योजना में लगभग दस लाख छात्राओं को शामिल करने की उम्मीद है और पहले वर्ष में सरकारी खजाने पर 300 करोड़ रुपये और पांच साल की अवधि में लगभग 1,500 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। अधिकारियों के मुताबिक, इस योजना का लाभ निजी स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में नामांकित छात्र भी नहीं उठा सकेंगे। इसके अलावा, मंत्रियों, विधायकों के बच्चे, मेधावी छात्र और अन्य राज्य लाभ प्राप्तकर्ता भी इस योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगे।

प्रमुख खबरें

UP International Trade Show: महिला Self Help Groups ने कंपनियों के साथ किए 30 MoU

LPU के छात्रों की सुरक्षा पर John Brittas ने CM Bhagwant Mann को लिखा पत्र

Delhi Weather: राजधानी में बढ़ेगा पारा, IMD ने दी सुहावने मौसम के खत्म होने की जानकारी

चेन्नई में SIT ने ग्रेनाइट कारोबारी R Veeramani पर दर्ज किया नया POCSO केस