G-20 events की मेजबानी के लिए तैयार है असम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 31, 2023

गुवाहाटी। असम जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले के कार्यक्रमों की मेजबानी के लिए तैयार है और इस सप्ताह शुरू होने वाली एक बैठक के लिए प्रतिनिधि पूर्वोत्तर राज्य में पहुंच रहे हैं। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, राज्य भारत की एक साल की जी-20 की अध्यक्षता के तौर पर पहली सतत वित्तीय कार्यकारी समूह (एसएफडब्ल्यूजी) की बैठक तथा ‘यूथ- 20 इंसेप्शन’ कार्यक्रम की मेजबानी करेगा। राज्य मार्च और अप्रैल में भी एक-एक कार्यक्रम की मेजबानी करेगा। सोमवार को जारी एक बयान के अनुसार, एसएफडब्ल्यूजी की पहली बैठक दो-तीन फरवरी को गुवाहाटी के एक होटल में होगी और इसमें जी-20 के सदस्य देशों, अतिथि देशों, विभिन्न अंतरराष्ट्रीय संगठनों के 94 प्रतिनिधि तथा केंद्र सरकार के अधिकारी शामिल होंगे।

प्रमुख खबरें

BJP विधायक कैलाश गहलोत की बेटी बनी CUET UG 2026 टॉपर, कही यह बड़ी बात

अपनी कुर्सी से चिपके हैं धर्मेंद्र प्रधान, मल्लिकार्जुन खड़गे का शिक्षा मंत्री पर हमला, मांगा इस्तीफा

Messi का 2030 World Cup पर बड़ा बयान: अभी बहुत दूर की बात, मेरा फोकस वर्तमान पर

Jaipur से जैश की महिला आतंकी गिरफ्तार, ATS का खुलासा- Pakistan से ऑपरेट होता था WhatsApp