By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 03, 2026
गुवाहाटी, दो अक्टूबर असम में शिवसागर के विधायक अखिल गोगोई ने राज्य के चार पूर्वी जिलों के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए बढ़े हुए मुआवजे की मांग को लेकर शुक्रवार को विधानसभा परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। गोगोई ने शिवसागर, चराइदेव, जोरहाट और गोलाघाट के प्रभावित परिवारों को 15,000 रुपये की एकमुश्त अंतरिम सहायता तथा शिवसागर और चराइदेव में अतिरिक्त 10,000 रुपये देने की मांग की। उन्होंने चारों जिलों के प्रत्येक बाढ़ प्रभावित परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की भी मांग की।
वह इसका श्रेय लेने के लिए ऐसा कर रहे हैं। असम में इस साल बाढ़ से कम से कम 108 लोगों की मौत हुई है।