असम के सांसद भारत सरकार को बताए बिना 15 दिन तक पाकिस्तान में रहे: हिमंत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 24, 2025

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई का नाम लिए बिना बुधवार को कहा कि राज्य का एक सांसद भारत सरकार को बताए बिना 15 दिनों तक पाकिस्तान में रहा।

पंचायत चुनाव के लिए एक प्रचार बैठक के दौरान शर्मा ने पत्रकारों से कहा, असम सरकार को जानकारी है कि राज्य का एक सांसद इस्लामाबाद में 15 दिन तक रहा। उसका पाकिस्तान दूतावास से भी संबंध है। कई और जानकारियां सामने आएंगी।

उन्होंने कहा कि 30 सितंबर तक राज्य के लोग सबूतों के साथ देखेंगे कि कैसे एक गौरवान्वित पिता का बेटा देश के खिलाफ चला गया। शर्मा ने कहा, हमें सबूत मिले हैं कि वह भारत सरकार को बिना कोई सूचना दिए 15 दिनों तक इस्लामाबाद में रहा। हमारे पास और भी कई सबूत हैं। इसलिए, मेरा मानना ​​है कि उसने वहीं नमाज पढ़ना सीखा। असम के मुख्यमंत्री गोगोई पर रमजान और ईद के त्योहारों के दौरान नमाज अदा करने की उनकी तस्वीरों और वीडियो को लेकर निशाना साध रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान हमारा बड़ा दुश्मन है, लेकिन देश में रहकर पाकिस्तान की तारीफ करने वाले उससे भी बड़े दुश्मन हैं। हम बाहर के दुश्मन को तो पहचान सकते हैं, लेकिन अपने घर के अंदर के दुश्मन को पहचान पाना संभव नहीं है।

प्रमुख खबरें

शहीदों के बलिदान से कायम है शांति, पुलिस की वर्दी बने जनसेवा का प्रतीक: Nagaland ADGP

Jio Platforms IPO: खुलते ही कुछ ही मिनटों में बिका जियो का आईपीओ, QIB हिस्सा 3 गुना से ज्यादा भरा, जानें लेटेस्ट GMP और पूरी डिटेल

Priyank Kharge ने RSS को घेरा, कहा- दिखावा छोड़ खुद को Political Party के रूप में दर्ज कराएं

कॉजपा नेताओं के समर्थन पर Naveen Patnaik पर भड़की Odisha BJP, लगाए गंभीर आरोप