Assam की Nagaon Lok Sabha सीट पर उपचुनाव में 76.19 फीसदी वोटिंग

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 07, 2026

गुवाहाटी, सात अक्टूबर असम की नगांव लोकसभा सीट पर मंगलवार को हुए उपचुनाव में 19.05 लाख मतदाताओं में से कुल 76.19 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। सीईओ के कार्यालय के मुताबिक, मंगलवार शाम पांच बजे मतदान समाप्त होने पर मतदान प्रतिशत 76 था।

मतदान प्रतिशत 76.19 रहा।’’ इसमें कहा गया कि सामान्य पर्यवेक्षक के आकलन के अनुसार किसी भी मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान की आवश्यकता नहीं है। नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफा देने के बाद कराया गया। उन्होंने इस साल की शुरुआत में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर दिसपुर से विधानसभा चुनाव सफलतापूर्वक लड़ा था।

प्रमुख उम्मीदवारों में कांग्रेस की पूर्व विधायक शिवमणि बोरा, भाजपा के उम्मीदवार पूर्व आईएएस अधिकारी देवाशीष शर्मा और एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल शामिल हैं। बयान में कहा गया कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान कराया गया और वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों तथा अन्य मतदाताओं को आवश्यक सहायता एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं, जिससे मतदान सुचारू और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सीईओ अनुराग गोयल ने निर्वाचन क्षेत्र के सभी नागरिकों, मतदान कर्मियों और सुरक्षा बलों को सक्रिय भागीदारी और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

प्रमुख खबरें

सड़क पर प्रदर्शन से Election Commission नहीं हटेगा, Congress पर बरसे R Ashoka

Annapurna Devi ने बेटों में महिलाओं के प्रति सम्मान और समानता के संस्कार विकसित करने पर दिया जोर

T20I में शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बने Shreyas Iyer, Abhishek Nayar से मिली थी मदद

Voter List विवाद पर पूर्व जज SN Dhingra का बयान, ECI की SIR प्रक्रिया को बताया जरूरी