असम राइफल्स ने मिजोरम के चम्फाई में आग्नेयास्त्र और गोला-बारूद बरामद किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 31, 2025

असम राइफल्स ने मिजोरम के चम्फाई जिले में एक अभियान के दौरान भारी मात्रा में आग्नेयास्त्र, गोला-बारूद और युद्ध से संबंधित सामग्री जब्त की। असम राइफल्स ने रविवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

अर्धसैनिक बल ने बयान में कहा कि तलाशी अभियान के दौरान टीम ने शुरुआत में मकान से 12 बोर की एक राइफल, एक पिस्तौल, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किए। असम राइफल्स की टीम ने मकान के पास के जंगल में अपनी तलाशीजारी रखी और एक छिपे हुए भंडार का पता लगाया जिसमें बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक और युद्ध संबंधी अन्य सामग्री थी।

बयान में कहा गया कि इस जखीरे में एक हेकलर और कोच जी3 असॉल्ट राइफल, दो स्प्रिंगफील्ड स्नाइपर राइफल, दो शॉटगन, एक एमए असॉल्ट राइफल और दो हैंड ग्रेनेड शामिल हैं। इसके अलावा जंगल में तलाशी के दौरान भी आग्नेयास्त्रों के कारतूस बरामद किए गए।

उन्होंने बताया कि मकान के मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जब्त किए गए आग्नेयास्त्र, गोला-बारूद और युद्ध सामग्री को आरोपियों के साथ आगे की जांच के लिए चम्फाई जिले के डुंगतलांग में राज्य पुलिस को सौंप दिया गया है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह