Assam: भूगोल पेपर ‘लीक’ को लेकर सात छात्रों से शिवसागर में पूछताछ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 19, 2023

गुवाहाटी। असम राज्य बोर्ड की 10वीं कक्षा के भूगोल के प्रश्नपत्र के कथित रूप से लीक होने के सिलसिले में सात छात्रों से शिवसागर जिले में पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि ये सभी छात्र उस व्हाट्सऐप ग्रुप के ‘एडमिन’ हैं, जिसके जरिये शनिवार को भूगोल के प्रश्नपत्र का कथित पहला पृष्ठ प्रसारित किया गया था। शिवसागर के पुलिस अधीक्षक सुभ्रज्योति बोरा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि उन्हें नौगांव पुलिस से इन छात्रों को पूछताछ के लिए बुलाने का अनुरोध मिला था। बोरा ने कहा कि दो छात्र पुलिस थाने में बच्चों के कमरे में रातभर रहे, जबकि बाकी घर लौट गए और उन्हें रविवार को आगे की पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

इसे भी पढ़ें: Rijiju की टिप्पणियां न्यायाधीशों को धमकाने की कोशिश हैं : संजय राउत

दो शिक्षकों, प्रणब दत्त और कुमुद राजखोवा की पहचान पिछले सप्ताह दो प्रश्नपत्रों के लीक होने के मामले के मुख्य साजिशकर्ताओं के रूप में की गई थी और उन्हें लखीमपुर से गिरफ्तार किया गया था। दोनों को शनिवार को यहां सीआईडी मुख्यालय लाया गया और फिलहाल वे जांच एजेंसी की हिरासत में हैं। इस बीच, असम सरकार ने भूगोल का प्रश्नपत्र लीक होने की खबरों को खारिज कर दिया है।

प्रमुख खबरें

Parth Jindal ने Sourav Ganguly को सौंपी Delhi Capitals की कमान, बने Head Coach

Rajya Sabha Election: यूपी में BJP के 8 प्रत्याशियों ने दाखिल किया पर्चा

US Aircraft को UK से हटाने पर Donald Trump की दो टूक, Iran को भुगतना पड़ेगा अंजाम

Abhijit Deepke का आरोप: दिल्ली प्रदर्शन रोकने के लिए कार्यकर्ताओं को पुलिस थमा रही नोटिस