भारत की ऐक्ट ईस्ट नीति को लागू करने में असम का महत्वपूर्ण स्थान है: एस जयशंकर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 15, 2021

गुवाहाटी। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को कहा कि राज्यों के विकास के लिए जापान का सहयोग अंतरराष्ट्रीय नीतियों का उदाहरण है तथा भारत की ‘ऐक्ट ईस्ट’ नीति को लागू करने में असम का महत्वपूर्ण स्थान है। ‘‘असम, भारत और एशिया का भविष्य’’ विषय पर अपने संबोधन में विदेश मंत्री ने कहा कि एक ठोस विदेश नीति किसी राष्ट्र, क्षेत्र और राज्य की प्रगति में सीधे योगदान दे सकती है, ऐसे में राष्ट्र के विकास एवं वृद्धि के लिये अंतरराष्ट्रीय गठजोड़ का उपयोग करना महत्वपूर्ण है। 

उन्होंने कहा कि जापान अंतरराष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (जीका) के सहयोग से कार्यान्वित परियोजनाएं इस बात का उदाहरण है कि किस प्रकार अंतरराष्ट्रीय नीतियां और गठजोड़ द्वारा राज्यों के विकास में योगदान किया जा सकता है। विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ भारत में जापान के राजदूत सतोशी सुजुकी भी यहां आए हैं और उन्होंने असम में जीका के सहयोग से कार्यान्वित होने वाली परियोजनाओं की समीक्षा की। जयशंकर ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘ एक तरह से असम अधिक निवेश ला सकता है। वह बेहतर आधारभूत ढांचे का निर्माण के जरिये इसके कर सकता है और इसके लिये केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है।’’ 

इसे भी पढ़ें: प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाया था चीन में फंसे नाविकों का मुद्दा, मंडाविया ने कहा- 14 फरवरी को लौटेंगे भारत 

गुवाहाटी में जापानी राजदूत के साथ पेयजल आपूर्ति परियोजना की समीक्षा करने के बाद जयशंकर ने कहा कि राज्य में लागू की जाने वाली यह एक महत्वपूर्ण परियोजना है जो जापान के सहयोग से चल रही है। उन्होंने कहा, ‘‘ हम यह उदाहरण प्रस्तुत करना चाहते हैं कि किस प्रकार से विदेश नीति देश के आम लोगो के जीवन में बदलाव ला सकती है। ’’ उन्होंने कहा कि जीका का राज्य में योगदान 9000 से 10000 करोड़ रूपये के बीच है जिसमें पुल, सड़कें, जल आपूर्ति, जल निकासी, स्वास्थ्य और कृषि परियोजनाएं शामिल हैं।

जयशंकर ने कहा कि मानव संसाधनों को जापानी कंपनियों को ऐसा माहौल प्रदान करना चाहिए जिसमें वे सहज हों। पड़ोसी देश म्यांमा के राजनीतिक घटनाक्रमों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अभी शुरुआत है और उम्मीद है कि विकास परियोजनाएं प्रभावित नहीं होंगी।

प्रमुख खबरें

बस बहुत हो गया! आशुतोष राणा से लेकर बाबा रामदेव तक, Kangana Ranaut ने सक्सेस-O-मीटर पर सबको किया पस्त

Raksha Bandhan 2026 पर भाई को न बांधें ये 4 तरह की Rakhi, जानें Shubh Muhurat और Vastu के जरूरी नियम

Career Tips: कोडिंग की जरूरत नहीं, Prompt Engineering में महारत हासिल कर पाएं High Salary Job

Shehbaz Sharif सरकार की बढ़ेगी मुश्किल? Imran Khan को अस्पताल न भेजने पर PTI ने फिर खटखटाया SC का दरवाजा