असम राज्य बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा जुलाई-अगस्त में होगी, संक्रमण के 3,751 नए मामले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2021

गुवाहाटी। असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (एएचएसईसी) की 12वीं कक्षा की परीक्षाएं जुलाई-अगस्त में आयोजित की जाएंगी। राज्य बोर्ड ने बुधवार को यह जानकारी दी। ये परीक्षाएं 12 मई से शुरू होनी होनी थीं, लेकिन कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण इन्हें अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करना पड़ा। 

इसे भी पढ़ें: असम में बाढ़ से अब तक लगभग 32 हजार लोग प्रभावित, हालात पर काबू नहीं

एएचएसईसी के परीक्षा नियंत्रक पंकज बोरठाकुर ने राज्य के परीक्षा केंद्रों के सभी प्रभारियों को पत्र लिखा कि असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जुलाई/अगस्त 2021 में 12वीं की परीक्षाएं आयोजित कराने का फैसला किया है। इस बीच, असम में बुधवार को संक्रमण के 3,751 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 4,46, 445 हो गई, जबकि 55 और लोगों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या 3,793 हो गई। राज्य में इस समय 48,499 मरीज उपचाराधीन हैं।

प्रमुख खबरें

West Bengal Investment Policy: नई नीति में उद्योगों को 120 प्रतिशत तक वित्तीय मदद

Uday Kotak बोले Global AI बूम कमजोर होने पर भारत का रुख करेंगे विदेशी निवेशक

ISSF World Championship: 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में चूकीं Manu Bhaker, नहीं मिला ओलंपिक कोटा

Rajasthan Congress चीफ Govind Singh Dotasra बोले, विपक्ष के सवालों से बच रहे CM भजनलाल