By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 27, 2024
नयी दिल्ली। निर्वाचन आयोग (ईसी) ने सोमवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनाव के दौरान पिछले 35 साल में सर्वाधिक मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया। आयोग ने कहा कि वर्ष 2019 के आम चुनाव के मुकाबले इस साल के लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान प्रतिशत में 30 अंक की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई। मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने मतदान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘यह सक्रिय भागीदारी जल्द ही होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए एक बड़ी सकारात्मक बात है ताकि केंद्र शासित प्रदेश में लोकतांत्रिक प्रक्रिया जारी रहे।’’