कांग्रेस के हंगामे के बीच Manipur Assembly अनिश्चित काल के लिए स्थगित, कुकी विधायक नहीं हुए शामिल

By अंकित सिंह | Aug 29, 2023

मणिपुर विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र मंगलवार को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया। कांग्रेस विधायकों ने सत्र को पांच दिनों तक बढ़ाने की मांग करते हुए हंगामा किया। सभी 10 कुकी विधायक उस सत्र में शामिल नहीं हुए जो मणिपुर में चल रही जातीय हिंसा पर चर्चा के लिए निर्धारित था, जिसके कारण 160 से अधिक लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। विधानसभा की कार्यवाही 3 मई को भड़की मैतेई और कुकी के बीच हिंसा में मारे गए लोगों के लिए दो मिनट के मौन के साथ शुरू हुई। मैतेई समुदाय की अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा के मांग के विरोध में पहाड़ी जिलों में 'आदिवासी एकजुटता मार्च' आयोजित किए जाने के बाद झड़पें शुरू हुईं।

इसे भी पढ़ें: राकांपा प्रमुख शरद पवार ने प्याज निर्यात शुल्क, मणिपुर हिंसा को लेकर केंद्र की आलोचना की

हालाँकि, कांग्रेस विधायकों ने "आओ लोकतंत्र बचाएं" के नारे लगाने शुरू कर दिए और पांच दिवसीय सत्र आयोजित करने की मांग की। पूर्व सीएम ओकराम इबोबी सिंह ने कहा कि मणिपुर में मौजूदा स्थिति पर चर्चा के लिए एक दिन समर्पित करना पर्याप्त नहीं है। अध्यक्ष सत्यब्रत सिंह ने विपक्षी विधायकों से बैठने का आग्रह किया, हालांकि, उन्होंने हंगामा और नारेबाजी जारी रखी। इसके बाद स्पीकर ने सदन की कार्यवाही 30 मिनट के लिए स्थगित कर दी। 

प्रमुख खबरें

Braj की सीमा से बाहर न ले जाएं Govardhan शिला, Radha-Krishna की कृपा रुक जाएगी, जानें वजह

फ़र्ज़ी Forensic Report पर Raghav Chadha का वार, बोले- Bhagwant Mann दें CM पद से इस्तीफ़ा

मुजफ्फरनगर बंधुआ मजदूरी कांड की कहानी! मजदूर की यातना से मौत, शव को बैग में भरकर ठिकाने लगाया, मुक्त कराए गये 12 मजदूरों ने खोले राज

MVA की रणनीति बैठक से 23 MLAs नदारद, Uddhav Thackeray का तीखा सवाल: क्या हम सच में साथ हैं?