कांग्रेस को मिली करारी शिकस्त के बाद बोले राहुल, विनम्रता से जनता के फैसले को करते हैं स्वीकार

By अनुराग गुप्ता | Mar 10, 2022

नयी दिल्ली। पांच राज्य में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं। इन नतीजों में ग्रैंड ओल्ड पार्टी कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। क्योंकि पार्टी सभी पांचों राज्यों में हार गई है और तो और कांग्रेस को पंजाब में तो मुंह की खानी पड़ी है। जिसके बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि विनम्रता के साथ हम जनता के फैसले को स्वीकार करते हैं। 

राहुल गांधी ने एक ट्वीट में लिखा कि विनम्रता के साथ जनता के फैसले को स्वीकार करते हैं। जनादेश जीतने वालों को शुभकामनाएं। मैं सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों को उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए धन्यवाद देता हूं। हम इससे सीखेंगे और भारत के लोगों के हित के लिए काम करते रहेंगे।

इसे भी पढ़ें: 'क्यूं पड़े हो चक्कर में कोई नहीं है टक्कर में', धुरी की जनता ने भगवंत मान के सिर पर बांधा जीत का सहरा

आपको बता दें कि पंजाब में आम आदमी पार्टी ने एकतरफा जीत दर्ज की है। वहां पर पार्टी को करीब 92 सीटें मिलती हुई नजर आ रही हैं। जबकि कांग्रेस के हिस्से में महज 18 सीटें ही आई हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब और भदौड़ दोनों ही सीटों से चुनाव हार गए हैं और अमृतसर पूर्व से प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू को भी हार का सामना करना पड़ा है।

प्रमुख खबरें

विरोध प्रदर्शन करें पर ना हो सीमाओं का अतिक्रमण

Mirabai Chanu एशियाई खेलों की चुनौती के लिए तैयार, पदक जीतने के बाद ही मणिपुर जाएंगी

विकसित भारत की राह में जर्जर शिक्षा व्यवस्था सबसे बड़ा सवाल

₹1,999 में CMF Buds Neo की सेल शुरू: 52 Hours Battery और ANC फीचर्स के साथ मार्केट में दी दस्तक