ओडिशा के संबलपुर में छात्रा का यौन शोषण करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 17, 2025

ओडिशा के संबलपुर में एक सरकारी विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर को 20 वर्षीय छात्रा का यौन शोषण करने के आरोप में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि छात्रा की शिकायत पर संबलपुर महिला थाने ने मामला दर्ज किया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यह आरोप बालासोर के एक कॉलेज की 20 वर्षीय छात्रा द्वारा कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने वाले एक प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने के कारण आत्मदाह कर लिए जाने के कुछ दिन बाद सामने आया है। लगभग 60 घंटे तक ज़िंदगी और मौत के बीच जूझने के बाद सोमवार रात एम्स-भुवनेश्वर में उस छात्रा की मौत हो गई थी।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी