Ranchi में व्यापारियों से 1.12 करोड़ रुपये की ठगी के आरोप में दंपति गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 14, 2025

रांची में दो व्यापारियों को बैंकों की तुलना में रियायती दरों पर ऋण दिलाने का झांसा देकर 1.12 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक दंपति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

आरोपी दंपति की पहचान कांके थाना क्षेत्र के सुकुरहुटू निवासी शिवाजी पाटिल उर्फ अमित महतो (42) और उसकी पत्नी एंजेला कुजूर (42) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) प्रवीण पुष्कर ने बताया, “गिरफ्तार दंपति रियायती दरों पर ऋण दिलाने का झांसा देकर व्यापारियों और अन्य लोगों से ठगी करते थे। ऐसे ही एक मामले में उन्होंने झारखंड के रामगढ़ जिले के व्यापारी सरोजकांत झा से 70 लाख रुपये की धोखाधड़ी की।”

उन्होंने बताया कि दंपति ने ओडिशा के एक अन्य व्यापारी से भी 42 लाख रुपये की ठगी की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। इस बीच, कांके थाना प्रभारी प्रकाश रजाक ने बताया कि सरोजकांत झा ने इस संबंध में इसी वर्ष मई में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

PM Modi हिम्मत दिखाएं, Rahul Gandhi बोले- मेरे Galwan वाले बयान से डरे हुए हैं प्रधानमंत्री

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप टिप्स : Valentines Day पर Partner है दूर? ये Special Tips लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशनशिप में भर देंगे रोमांस

Sansad Diary: फिर हंगामे की भेंट चढ़ी लोकसभा की कार्यवाही, राज्यसभा में बजट पर चर्चा

Bollywood Wrap Up | Salman Khan की अपकमिंग फिल्म पर ब्रेक, Battle of Galwan की रिलीज टली