एसोचैम की राज्य विकास परिषद के अध्यक्ष ने उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह से भेंट की

By विजयेन्दर शर्मा | Sep 19, 2021

शिमला ।  भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग मण्डल (एसोचैम) की हिमाचल प्रदेश राज्य विकास परिषद के अध्यक्ष जितेन्द्र सोढ­­़ी ने आज शिमला मंे उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह से भेंट की।

इसे भी पढ़ें: दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना ने युवाओं के लिए खोले रोजगार के द्वार

उद्योग मंत्री ने प्रदेश सरकार की ओर से एसोचैम को हरसंभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

जितेन्द्र सोढ़ी ने एसोचैम की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि एसोचैम राज्य विकास परिषद प्रदेश के युवाओं के उद्यमिता विकास के लिए उद्यमिता एवं नवाचार केन्द्र खोलने के लिए प्रयासरत है। इस केन्द्र के माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा साथ ही उन्हें आगे बढ़ने के विभिन्न अवसर प्रदान किए जाएंगे। राज्य विकास परिषद  शीघ्र ही प्रदेश मंे रोजगार मेलांे का आयोजन करेगी तथा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: राज्य एकल खिड़की स्वीकृति एवं अनुश्रवण प्राधिकरण ने 947.47 करोड़ रुपये निवेश के प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की

इस अवसर पर निदेशक उद्योग राकेश प्रजापति, एसोचैम के क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव महाजन, वरिष्ठ सदस्य गगन कपूर और राज्य समन्वयक सुश्री काजल गुप्ता उपस्थित थी।

प्रमुख खबरें

ईरान युद्ध और तेल की कीमतों पर Donald Trump का बड़ा बयान: मध्यावधि चुनाव में हार स्वीकारी, कहा- जरूरत पड़ी तो फिर उठाऊंगा वही कदम

विदेशी बाजार में US Dollar की मजबूती से गिरा Rupee, शुरुआती कारोबार में 94.55 पर पहुंचा

Washington Politics 2026 | ट्रम्प प्रशासन में दरार और 2028 की बिसात! JD Vance की न्यू राइट रणनीति, ईरान युद्ध का संकट और पेंटागन में उथल-पुथल

Ekadashi Vrat: सुख समृद्धि और पापों से मुक्ति के लिए Rama Ekadashi पर करें Lord Vishnu का पूजन