World Bank के साथ जुड़ना उत्‍तर प्रदेश के लिए लाभकारी साबित होगा: योगी आदित्‍यनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 03, 2023

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश असीम सम्भावनाओं का प्रदेश है, ऐसे में विश्व बैंक के साथ जुड़ना, राज्य के लिए लाभकारी और फलदायी साबित होगा। बुधवार को यहां जारी एक सरकारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज यहां लोक भवन में विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक परमेश्वरन अय्यर के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने प्रदेश आगमन पर विश्व बैंक के प्रतिनिधिमण्डल का अभिनन्दन करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश असीम सम्भावनाओं का प्रदेश है।

इसे भी पढ़ें: Mumbai college ने बुरका पहनने वाली छात्राओं को प्रवेश से रोका, विरोध के बाद दी प्रवेश की इजाजत

बयान में कहा गया कि इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक परमेश्वरन अय्यर ने विगत छह वर्षों में प्रदेश के समग्र विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री की सराहना की। उन्होंने कहा कि समूह में शामिल कई प्रतिनिधि एक दशक पहले उत्तर प्रदेश आ चुके हैं। विश्व बैंक का प्रतिनिधिमंडल महाराष्ट्र और गुजरात के बाद उत्तर प्रदेश आया है। इस प्रतिनिधिमंडल में दुनिया के 100 देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले लोग सम्मिलित हैं।

प्रमुख खबरें

देश-विदेश के प्रमुख घटनाक्रम: चक्रवात Arnab, PM Modi का संबोधन और बड़ी खबरें

Ministry of Corporate Affairs ने NCLT और NCLAT को पूरी तरह Hijack कर लिया है, CJI Surya Kant ने Modi सरकार पर की बेहद कड़ी टिप्पणी

मोदी जी 3 बार PM बने और चौथी बार भी बनेंगे, लखनऊ में बोले शाह- गंगोत्री से गंगा सागर तक भगवा ही भगवा दिखाई देता है

Joshimath में 6 लोगों को ले जा रहा Helicopter Crash, खोज में जुटी SDRF टीम