Premier League में Aston Villa का धमाल, Liverpool को हराकर Champions League का टिकट पक्का किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2026

ओली वाटकिंस के दो गोल की मदद से एस्टन विला ने प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल टूर्नामेंट में लिवरपूल को 4-2 से हराकर अगले साल की चैंपियंस लीग में अपनी जगह पक्की कर ली। विला ने इस जीत से अगले सप्ताह होने वाले यूरोपा लीग के फाइनल के लिए भी अपनी पुख्ता तैयारियों का सबूत पेश किया। यूरोपा लीग के निर्णायक मुकाबले में विला का सामना फ्रीबर्ग से होगा।

वाटकिंस ने 56वें और 72वें मिनट में गोल किये। उनके अलावा विला की तरफ से मोर्गन रोजर्स (41वें) और जॉन मैकगिन (88वें) ने गोल दागे। लिवरपूल की तरफ से दोनों गोल वर्जिल वान डिज्क (51वें और 90वें) ने किये।

प्रमुख खबरें

Delhi में Onion Price हुआ दोगुना, महाराष्ट्र में बारिश से थोक भाव 50 रुपये प्रति किलो पहुंचे

Himachal में बागवान न खरीदें नकली PGR, मंत्री Jagat Singh Negi ने दी सलाह

नई फीस लगेगी...गद्दारी करने वाले बांग्लादेश को भारत ने दिया सबसे बड़ा झटका

भारत को सबसे खतरनाक मशीन देने वाला है रूस, हिले कई देश!