एस्ट्राजेनेका को भारत में मिली स्तन कैंसर की दवा की मंजूरी, ट्रीटमेंट में हो सकती है मददगार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 20, 2022

नयी दिल्ली। दवा कंपनी एस्ट्राजेनेका इंडिया को स्तन कैंसर के उपचार में उपयोग की जाने वाली दवा को बाजार में उतारने के लिए भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) से मंजूरी मिल गई है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। डीसीजीआई ने स्तन कैंसर के शुरुआती चरण से गुजर रहे वयस्क मरीजों के उपचार में लिंपार्जा दवा के इस्तेमाल की मंजूरी दी है।

इसे भी पढ़ें: शेयर बाजार में तेजी पर विराम, सेंसेक्स 652 अंक टूटकर 60,000 अंक से नीचे उतरा

एस्ट्राजेनेका इंडिया ने एक बयान में बताया कि यह अनुमति तीसरे चरण के परीक्षण के नतीजों को देखते हुए दी गई है जिनमें यह दवा उपचार में मददगार बताई गई है। इस मंजूरी के साथ ही अब इस दवा को अमेरिका, यूरोपीय संघ, जापान और कई अन्य देशों के साथ भारत में भी मंजूरी मिल गई है। एस्ट्राजेनेका इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं कंट्री प्रमुख गगनदीप सिंह ने कहा, ‘‘लिंपार्जा को नियामकीय मंजूरी मिलने से भारत में कैंसर उपचार के लिए समाधान देने की खातिर नवोन्मेष और क्लिनिकल अनुसंधान की हमारी बढ़ती क्षमताएं और मजबूत होंगी।

प्रमुख खबरें

Karthigai Deepam से पहले मदुरै में तिरुप्परंकुंद्रम पहाड़ी Red Zone घोषित, ड्रोन पर रोक

MP Cabinet ने दी गोपाल-कृष्ण ग्राम योजना समेत 7000 करोड़ से अधिक की योजनाओं को मंजूरी

Nvidia के CEO पद पर Jensen Huang की वापसी, इस्तीफे के दो हफ्ते बाद संभाली कमान

Creative Sensor Inc लगाएगी उत्तर प्रदेश में प्लांट, 1141 करोड़ का निवेश प्रस्ताव