Vastu Tips: सुख समृद्धि और अच्छी सेहत के लिए आजमाएं वास्तुशास्त्र के नियम

By सूर्या मिश्रा | Jan 11, 2023

वास्तु पंडितो के अनुसार यदि घर में वास्तु दोष है तो घर के सदस्यों की तरक्की नहीं होती है, धनहानि और घर में क्लेश होता रहता है । अगर आपके साथ भी यह परेशानियां हैं और तमाम कोशिश के बाद भी इन परेशानियों से छुटकारा नहीं मिल रहा है तो वास्तु के कुछ आसान उपायों से आप इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। आइये जानते हैं वास्तु के कौन से उपायों से वास्तु दोष से छुटकारा पाया जा सकता है-

बेडरूम के लिए वास्तु नियम

बेडरूम में दर्पण नहीं लगाना चाहिए अगर आपने दर्पण लगाया है तो इसे ठीक बेड के सामने नहीं लगाना चाहिए। बेड रूम में मंदिर कभी ना बनायें यह पितृ दोष का कारण हो सकता है। बेड के सिरहाने दीवार घड़ी या पूर्वजों की तस्वीर नहीं होनी चाहिए। बेडरूम को हल्का नीला, लाइट पिंक, आसमानी और सफ़ेद रंग से पेंट कराएं। बेडरूम पश्चिम दिशा में होना चाहिए। बेड के नीचे जूते-चप्पल और कूड़ा करकट ना जमा करें।

प्रमुख खबरें

जशपुर में मिर्च की बोरियों के नीचे छिपा 440 किलो Ganja जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

CSMIA Terminal 1 अक्टूबर से होगा बंद, Navi Mumbai Airport पर शिफ्ट होंगी उड़ानें

उत्तराखंड में BJP 60 से ज्यादा सीटें जीतकर बनाएगी सरकार, Ram Madhav ने दिया कार्यकर्ताओं को मंत्र

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर Mumbai में कॉजपा का भारी प्रदर्शन, दिल्ली कूच की चेतावनी