ज्योतिषी की भविष्यवाणी, सिद्धू के अध्यक्ष बनने से पंजाब कांग्रेस में बढ़ेगी और चिंगारी

By विजयेन्दर शर्मा | Jul 20, 2021

धर्मशाला। पंजाब कांग्रेस में पिछले कई दिनों से चल रहीं अंदरूनी खींचतान अब खुल कर सामने आने लग गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने इस खींचतान को भांपकर पंजाब प्रदेश कांग्रेस की कमान वाकपटुता में निपुण नवजोत सिंह सिद्धू के हाथों में सौंपी है। परंतु क्या नवजोत सिंह सिद्धू प्रदेश में कांग्रेस की नैय्या को चुनावी वैतरणी में पार करवा पाएंगे, अथवा नहीं यह तो आने वाले समय में ही साफ हो पाएगा। पंजाब में पिछले कई दिनों से चल रही उठापठक पर जानेमाने अंक ज्योतिषाचार्य एवं वरिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष पंडित शशिपाल डोगरा ने भविष्यवाणी की है। उनके मुताबिक आने वाले दिनों में पंजाब की राजनीति में सब कुछ अच्छा रहने वाला नहीं है। राजनीतिक दृष्टि से देखा जाए तो कई उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। पार्टियों में अंदरूनी खींचतान चरम पर रहेगी। एक-दूसरे को नीचा दिखाने के लिए कई तरह के षडय़ंत्र देखने को मिलेंगे। 

इसे भी पढ़ें: पहला राउंड सिद्धू भले जीत गये हों लेकिन उन्हें ध्यान रखना चाहिए- फौजी कभी भी पटखनी दे सकता है

पंडि़त शशिपाल डोगरा के मुताबिक नवजोत सिंह सिद्धू की जन्म तिथि 20 अक्टूबर 1963 है। 2+0=2 अंक, 2 चंद्र का अंक है। चंद्रमा मन का कारक है। 2+0+1+0+1+9+6+3=22=2+2=4 अंक राहु का है। राहु बगावत करवाता है। ऐसे व्यक्ति का वाणी पर संयम नहीं रहता है। समस्या ज्यादा विकट हो जाएगी। सिद्धू 58वें वर्ष में चल रहे हैं। 5+8=13=1+3=4 राहु का अंक है। राहु षड्यंत्र का कारक है।नवजोत सिंह सिद्धू का 20 अक्टूबर 2021 को 59वें वर्ष में प्रवेश पर अंक ज्योतिष के हिसाब से 5+9=1+4=5 बुद्ध का अंक पर आने से किसी बड़े षड्यंत्र का शिकार बना देगा। 1 सूर्य का अंक है। 4 राहु का अंक सूर्य पर राहु की दृष्टि से ग्रहण योग बना रहा है। 

इसे भी पढ़ें: रीट्वीट के जरिए माकन का अमरिंदर-गहलोत पर हमला, 'CM बनते ही समझ लेते हैं उनकी वजह से पार्टी जीती'

पंडि़त डोगरा कहते हैं कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की जन्म तिथि 11 मार्च 1942 है। 1+1=2 चंद्र का अंक है। 1 सूर्य का अंक है। 1 अंक का दो बार आने से सूर्य की शक्ति को बढ़ा देता है। ऐसा व्यक्ति किसी के अधीन काम नहीं कर सकता। ऐसे में पंजाब कांग्रेस में संकट आ सकता है। उनका कहना है कि कांग्रेस ने पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू के साथ चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाए हैं। 4 राहु का अंक है। 1 अध्यक्ष सूर्य का व 4 कार्यकारी अध्यक्ष राहु का अंक है। जोकि सूर्य पर ग्रहण योग बनाता है। अध्यक्ष को ज्यादा समय तक अपने पद पर टिक पाना मुश्किल है। समय से पहले ही पद छोडऩा पड़ सकता है व कांग्रेस बड़ा नुकसान दे सकता है। कुछ नेता पार्टी में बगावत कर सकते हैं और पार्टी छोड़ सकते हैं। इससे पंजाब कांग्रेस को नुकसान हो सकता है। कांग्रेस में विरोध के स्वर उठ सकते हैं। बाकि सर्वज्ञ तो ईश्वर है। 

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान