Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी पर पाएं मां सरस्वती की कृपा, घर में इन स्थानों पर जलाएं दीपक, Career में मिलेंगी सफलता

By दिव्यांशी भदौरिया | Jan 19, 2026

माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। हिंदू धर्म बसंत पंचमी का विशेष महत्व माना जाता है और यह दिन माता सरस्वती को समर्पित है। पंचांग के अनुसार, इस बार 23 जनवरी 2026 को बसंत पंचमी को पर्व मनाया जाएगा। बसंत पंचमी का दिन विद्या, बुद्धि, कला और ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा के लिए समर्पित है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन मां सरस्वती की पूजा-अर्चना करने से करियर में सफलता प्राप्त होती है और जीवन में खुशहाली बनीं रहती हैं।

ज्योतिष शास्त्र में बताया है कि बसंत पंचमी की शाम को घर के कुछ खास स्थानों पर दीपक जलाने से मां सरस्वती की असीम कृपा मिलती हैं और करियर की सभी बाधाएं दूर होती हैं। 

इन 5 स्थानों पर जलाएं दीपक

पूजा स्थान

 बसंत पंचमी के दिन सबसे पहला दीपक अपने घर के मंदिर में मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने जलाएं। यदि आप शुद्ध घी का दीपक जलाएं और इसमें एक चुटकी हल्दी डाल दें। कहते हैं कि पीला रंग मां सरस्वती को बेहद प्रिय है और यह ज्ञान का भी प्रतीक है। इस उपाय से बुद्धि तेज होती है। 

पढ़ाई के स्थान पर

अगर आप इस दिन अपनी किताबों की अलमारी या स्टडी टेबल के पास एक दीपक जरुर जलाएं। यह दीपक मन की चंचलता को दूर करके एकाग्रता बढ़ाता है, जिससे करियर में आने वाली रुकावटें कम होती हैं।

घर के मुख्य द्वार

बसंत पंचमी की शाम को घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर दीपक जलाना शुभ होता है। मुख्य द्वार से ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। दीपक जलाने से जीवन का अंधकार और नकारात्मकता दूर होती है। इसके साथ ही सफलता के नए रास्ते खुलते हैं।

उत्तर-पूर्व दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर-पूर्व दिशा को ईशान कोण कहा जाता है और इसे देवताओं का स्थान भी माना गया है। करियर में सफलता के लिए इस कोने में एक दीपक जरुर जलाएं।

तुलसी का पौधा

तुलसी को साक्षात लक्ष्मी और ज्ञान का प्रतीक माना गया है। इसलिए शाम के समय तुलसी के पास एक दीपक जरुर जलाएं। ऐसा करने से घर में सुख-शांति और समाज में प्रतिष्ठा प्राप्त होती है।

पूजन मंत्र (Puja Mantra)

  - ॐ ऐं ह्रीं क्लीं महासरस्वत्यै नमः।।

प्रमुख खबरें

Dubai में Drone धमाके से दहशत, Iran के हमलों के बीच खाड़ी देशों में बढ़ा तनाव

Kolkata की सड़कों पर Mamata Banerjee, गैस संकट और महंगाई पर केंद्र के खिलाफ हल्ला बोल

Jammu में जानलेवा हमला, अब Srinagar Court का शिकंजा, Farooq Abdullah के खिलाफ वारंट

World Cup का न्योता या चेतावनी? Trump ने Iran की Football Team को लेकर कही बड़ी बात