भारत के गगनयान मिशन के लिए अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के अनुभव होंगे उपयोगी: हिमंत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2025

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बुधवार को कहा कि अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) की यात्रा भारत के लिए गौरव का क्षण है और उनके अनुभव देश के आगामी ‘गगनयान मिशन’ के लिए बहुत उपयोगी होंगे।

उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना के पायलट की अंतरिक्ष यात्रा से मिले अनुभव देश के आगामी गगनयान मिशन के लिए महत्वपूर्ण होंगे। आचार्य ने एक पोस्ट में कहा, ‘‘ एक्सिओम मिशन 4 के तहत ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का अंतरिक्ष अभियान भारत की वैज्ञानिक क्षमताओं और 1.4 अरब भारतीयों के सपनों और उम्मीदों की नयी उड़ान है।’’

आचार्य ने कहा कि सीमाएं केवल मानचित्रों तक ही सीमित हैं, जबकि मानवता की उड़ान और उसकी संभावनाएं असीम हैं- भारत, अमेरिका, पोलैंड और हंगरी के अंतरिक्ष यात्रियों को शामिल करने वाला यह मिशन बिल्कुल यही संदेश देता है। उन्होंने कहा, ‘‘इस ऐतिहासिक अभियान के लिए पूरी टीम को हार्दिक बधाई।

प्रमुख खबरें

Dev Anand Birth Anniversary: बॉलीवुड के पहले Fashion Icon थे देव आनंद, पेश किया था रोमांस का नया अंदाज

UNGA के इतर S Jaishankar ने Russia और Iran के विदेश मंत्रियों से की अहम वार्ता

Chhattisgarh Heavy Rainfall | छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और बाढ़ जैसे हालात के बीच स्कूलों में छुट्टी का ऐलान, जानें कब फिर से खुलेंगे स्कूल

Pitru Paksha 2026: नित्य से लेकर सपिण्डन तक, पूर्वजों की आत्म-तृप्ति के लिए किए जाते हैं 12 प्रकार के श्राद्ध