राष्ट्रपति भवन में एट होम सेरेमनी का आयोजन, PM मोदी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

By अनुराग गुप्ता | Aug 15, 2020

नयी दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में एट होम रिसेप्शन का आयोजन किया। जिसमें उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री एस जयशंकर समेत कई दिग्गज नेता शामिल हुए। 

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने की स्वास्थ्यकर्मियों के योगदान की सराहना, बोले- देश उनका ऋणी है 

राजनेताओं के अलावा सीडीएस बिपिन रावत, थलसेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे, वायुसेना प्रमुख आर के एस भदौरिया और नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह भी मौजूद रहे।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कोरोना वायरस संक्रमण के चलते पिछले साल की तुलना में इस बार का समारोह काफी साधारण तरह से आयोजित किया गया। इस दौरान सामाजिक दूरी का भी ध्यान रखा गया और दूर-दूर बैठने की व्यवस्था की गई थी।

प्रमुख खबरें

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा

Amit Shah के अरुणाचल दौरे पर होर्डिंग गिराने वाले Youth Congress नेता तार जॉनी को मिली जमानत