Northern Nigeria में एक नौका पलटने से कम से कम 103 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 14, 2023

अबुजा। उत्तरी नाइजीरिया में एक नौका के पलटने से बच्चों सहित कम से कम 103 लोगों की मौत हो गई। ये सभी लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता ओकासनमी अजयी ने बताया कि नौका क्वारा राज्य के पटेगी जिले में नाइजर नदी में सोमवार तड़के दुर्घटनाग्रस्त हुई। अब भी बड़ी संख्या में लोग लापता हैं और स्थानीय लोग तथा पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

प्रमुख खबरें

CPIM ने सीएम वी. डी. सतीशन के विशेष विमान और मंत्रियों की विदेश यात्रा पर सवाल उठाए

Gurugram के Chintels Paradiso Tower-J को गिराने की मंजूरी अभी बाकी, DTCP करेगा फैसला

AIIMS Jodhpur के शौचालय में पीजी छात्र मृत मिला, पुलिस को खुदकुशी का शक

Odisha Vigilance ने Bargarh में पंचायत अधिकारी के ठिकानों पर की छापेमारी, मिले 35 प्लॉट और दो भवन