जेलेंस्की के गृहनगर में रूसी मिसाइल हमले में कम से कम 11 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2023

यूक्रेन के क्रिवयी रीह शहर में एक रिहाइशी इमारत और एक गोदाम पर रूसी मिसाइल हमलों में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई जबकि 28 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी क्षेत्रीय अधिकारियों ने दी। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के गृहनगर क्रीवी रिह में यह हमला ऐसे समय हुआ है जब यूक्रेन की सेना रूस के आक्रमण के 15 महीने से अधिक समय बाद एक जवाबी हमले के शुरुआती चरण में है। अप्रैल के अंत में,उमान शहर स्थित एक अपार्टमेंट इमारत को मिसाइल से निशाना बनाया गया था, जिसमें छह बच्चों सहित 23 लोग मारे गए थे। जेलेंस्की ने सोशल मीडिया मंच टेलीग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा कीं जिसमें दमकलकर्मी क्षतिग्रस्त इमारत में आग को बुझाने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं।वहीं उसके पास जले हुए वाहन खड़े दिखायी दे रहे हैं। जेलेंस्की ने लिखा ,‘‘और मिसाइलें दागी गईं। रूसी हत्यारे रिहाइशी इमारतों, शहरों और आम लोगों के खिलाफ युद्ध जारी रखे हुए हैं।’’

इस बीच, यूक्रेन की उप रक्षामंत्री हन्ना मालियार ने यूक्रेनियन टीवी को बताया कि दक्षिण और पूर्व में चार क्षेत्रों में उसके आक्रामक अभियान चल रहे हैं: दक्षिणी ज़ापोरिज़्ज़िया क्षेत्र में ओरिखिव शहर के पास, बखमुत शहर के पास पूर्वी डोनेत्स्क क्षेत्र में, मारिंका शहर के आसपास और लुहानस्क क्षेत्र में लिमन के पास।देश के जमीनी सैनिकों के कमांडर ने मंगलवार सुबह कहा कि यूक्रेनी सेना बखमुत के बाहर आगे बढ़ रही हैं। ऑलेक्सांद्र सिरस्की ने टेलीग्राम पोस्ट में कहा कि रूसी सेनाएं अपना प्रभाव खो रही हैं। हफ्तों से, यूक्रेन के अधिकारी बखमुत के पश्चिम में छोटी बढ़त की सूचना दे रहे हैं, जो पिछले महीने मॉस्को की सेना के नियंत्रण में आने से पहले युद्ध में तबाह हो गया था।

जेलेंस्की के कार्यालय ने कहा कि दोनेत्स्क के यूक्रेनी कब्जे वाले क्षेत्रों में लगभग एक दर्जन सीमावर्ती कस्बों और गांवों में गोलाबारी बढ़ी, क्योंकि यूक्रेन के सैनिक आगे बढ़ रहे थे। साथ ही मंगलवार को, रूसी रक्षा मंत्रालय ने एक वीडियो जारी किया जिसमें उसने दावा किया कि उसमें जर्मनी निर्मित लियोपार्ड 2 टैंक और अमेरिका निर्मित ब्रैडली लड़ाकू वाहन दिख रहा है जिसे यूक्रेन की सेना से नियंत्रण में लिया गया है। मंत्रालय के मुताबिक, ज़ापोरिज़्ज़िया में भीषण लड़ाई के बाद वीडियो रूसी सैनिकों द्वारा बनाया गया था और एक सैनिक खड़े वाहनों की ओर इशारा करते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो की प्रामाणिकता की तत्काल पुष्टि नहीं की जा सकी।

प्रमुख खबरें

England Cricket Board को बड़ा झटका: Andy Flower ने खुद को हेड कोच की रेस से किया बाहर

F1 Belgium GP: Mercedes के युवा सितारे Kimi Antonelli का दबदबा, दिग्गज Verstappen और Norris पर भारी पड़े

Slavko Vinčić को मिली FIFA World Cup Final की कमान, Spain vs Argentina खिताबी भिड़ंत के बनेंगे गवाह

क्रिकेट इतिहास के सबसे महान All-rounder Sir Garfield Sobers का 89 की उम्र में निधन, Cricket World में शोक की लहर