Andhra Pradesh Bus Fire | आंध्र प्रदेश में हैदराबाद-बेंगलुरु बस में आग लगने से 20 लोगों की मौत, पीएम ने जताया दुख, मुआवजे की घोषणा

By रेनू तिवारी | Oct 24, 2025

आंध्र प्रदेश के कुरनूल ज़िले के चिन्नातेकुर के पास शुक्रवार सुबह एक निजी ट्रैवल बस में एक दोपहिया वाहन से टक्कर के बाद आग लग गई, जिसमें 20 लोगों की मौत हो गई। प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि बस में लगभग 40 यात्री सवार थे। इनमें से 18 यात्रियों की जीवित पहचान हो गई है। पुलिस ने कहा कि कई शव पूरी तरह से जल चुके थे, जिससे पहचान मुश्किल हो रही थी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, यह घटना सुबह लगभग 3:30 बजे हुई। बस और दोपहिया वाहन की टक्कर के बाद भीषण आग लग गई जिसने देखते ही देखते पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग पहले बस के अगले हिस्से में लगी और फिर तेज़ी से फैल गई। आग बढ़ने पर 12 यात्री आपातकालीन निकास द्वार तोड़कर मामूली चोटों के साथ बाहर निकलने में कामयाब रहे। उन्हें इलाज के लिए कुरनूल सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जब यह हादसा हुआ, उस समय इलाके में भारी बारिश हो रही थी, जिसके कारण यह टक्कर हुई होगी। आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। अधिकारी आग लगने के कारणों की जाँच कर रहे हैं।

सिद्धरमैया और शिवकुमार ने आंध्र प्रदेश में बस हादसे में मौतों पर शोक जताया

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने शुक्रवार तड़के आंध्र प्रदेश में बस में आग लगने की घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने एक बयान में कहा, कुरनूल जिले के चिन्नातेकुरु गांव के पास हैदराबाद-बेंगलुरु मार्ग पर एक बस में आग लगने की दुखद घटना से व्यथित और दुखी हूं। इस हृदय विदारक घटना में कई अनमोल जानें चली गईं और कई लोग घायल हुए। उन्होंने कहा, ‘‘जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’ हैदराबाद से बेंगलुरू जा रही एक निजी बस में शुक्रवार को एक दोपहिया वाहन से टक्कर के बाद आग लग जाने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। शिवकुमार ने अपने शोक संदेश में कहा, ‘‘हैदराबाद-बेंगलुरु मार्ग पर कुरनूल के पास बस में आग लगने की दुखद घटना से अत्यंत दुखी हूं। पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना। हम सभी प्रभावित लोगों के साथ हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।

हैदराबाद-बेंगलुरु राजमार्ग पर एक बस में आग लगने की दुखद घटना हुई

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आंध्र प्रदेश के कुरनूल में एक बस में आग लगने के कारण कई लोगों की मौत पर शुक्रवार को दुख जताया और कहा कि बार-बार होने वाली इन दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं के लिए जवाबदेही सुनिश्चित करना जरूरी है। खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, आंध्र प्रदेश के कुरनूल में हैदराबाद-बेंगलुरु राजमार्ग पर एक बस में आग लगने की दुखद घटना हुई, जिसके कारण कई लोगों की मौत हो गई। यह अत्यंत दुखद है। उन्होंने कहा, मैं इस त्रासदी में अपनी जान गंवाने वाले सभी यात्रियों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। खरगे ने इस बात पर जोर दिया कि बार-बार होने वाली इन दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं के लिए जवाबदेही सुनिश्चित करना जरूरी है।

प्रमुख खबरें

Jakhu Temple: Shimla के Jakhu Temple में आज भी मौजूद हैं Hanuman के पदचिन्ह, संजीवनी से जुड़ा है गहरा रहस्य

Pakistan की इस दलील पर झुका Israel, अपनी हिट लिस्ट से हटाए Iran के 2 बड़े नेता!

PSL कैप्टन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भड़के डेविड वॉर्नर, अन्य कप्तानों को बताया स्कूली बच्चा

36 साल बाद खुला Srinagar का Raghunath Temple, आतंक के दौर में मंदिर को तोड़ कर मूर्तियां झेलम में फेंकी गयीं थीं